*बेटी पैदा होने की मिली ‘सजा’, ससुराल वालों ने की मारपीट की , पति ने दे दिया तीन तलाक*

उत्तराखंड के हल्द्वानी में बनभूलपुरा में लगातार दूसरे दिन तीन तलाक का मामला सामने आया है। महिला का आरोप है कि बेटी पैदा होने के बाद ससुराल के लोग उसके साथ मारपीट करते थे। पति ने उसे तीन बार तलाक बोलकर संबंध तोड़ दिए। पुलिस ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ तीन तलाक समेत मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

बनभूलपुरा निवासी एक महिला की शादी 27 नवंबर 2018 को मलिक का बगीचा निवासी माजिद अली के साथ हुई थी। महिला का आरोप है कि शादी के बाद उसके ससुराली मारपीट करते रहते थे।

इसकी शिकायत उसने पुलिस से की थी। महिला हेल्पलाइन में 27 जुलाई को उसका समझौता भी हुआ। 15 अगस्त को ऑपरेशन से उसकी बेटी हुई। आरोप है कि बेटी पैदा होने के बाद उसके ससुराली उसके साथ बुरा बर्ताव करने लगे। 21 अगस्त को उसकी बहन घर आई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *