कांकेर की बुलबुल वैद्य को मिलेगा माता बहादुर कलारिन सम्मान वर्ष 2026, दो लाख रुपए की मिलेगी सम्मान राशि

कांकेर की बुलबुल वैद्य को मिलेगा माता बहादुर कलारिन सम्मान वर्ष 2026, दो लाख रुपए की मिलेगी सम्मान राशि


संचालनालय महिला एवं बाल विकास ने जारी किया आदेश, 3 नवंबर 2025 को होगा सम्मान समारोह, एस्कॉर्ट अधिकारी नियुक्त
कांकेर। छत्तीसगढ़ शासन महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा माता बहादुर कलारिन सम्मान वर्ष 2026 के लिए कांकेर जिले की बुलबुल वैद्य का चयन किया गया है। संचालनालय महिला एवं बाल विकास छत्तीसगढ़, इन्द्रावती भवन, ब्लाक-1, द्वितीय तल, नवा रायपुर से इस संबंध में आदेश जारी किया गया है।
जारी आदेश के अनुसार बुलबुल वैद्य, पता पी-37, उदय नगर कॉलोनी कांकेर, जिला कांकेर को इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए चयनित किया गया है। उक्त सम्मान दिनांक 03.11.2025 को प्रदान किया जाना है, जिसमें 2.00 लाख रुपए का बैंक डीडी, चेक एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा।
इस हेतु रीना लारिया, जिला बाल संरक्षण अधिकारी, महिला एवं बाल विकास, जिला कांकेर को एस्कॉर्ट अधिकारी नामांकित किया गया है। आदेश में कहा गया है कि उपरोक्तानुसार सम्मान ग्राहिता को सम्मान सहित राज्योत्सव स्थल तक लाने एवं वापस पहुंचाने तक की व्यवस्था के साथ नोडल अधिकारी ममता भगत, सहायक संचालक, मोबाइल नंबर 9926752156, 8253001128 एवं संस्कृति विभाग के अधिकारियों से संपर्क करते हुए स्वयं तथा सम्मान ग्राहिता के लिए पास प्राप्त करने तथा अन्य आवश्यक व्यवस्था हेतु एस्कॉर्ट अधिकारी को निर्देशित करने का कष्ट करें।
यह आदेश 27 अक्टूबर 2026 को संचालक महिला एवं बाल विकास नवा रायपुर, अटल नगर की ओर से डिजिटली साइन होकर जारी किया गया है, जिस पर रेणुका श्रीवास्तव संचालक के हस्ताक्षर हैं।
इस आदेश की प्रतिलिपि प्रमुख सचिव छत्तीसगढ़ शासन महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्रालय महानदी भवन नवा रायपुर, सचिव छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग राज्य स्तरीय पुरस्कार शाखा, संचालक संचालनालय संस्कृति एवं राजभाषा द्वितीय तल व्यावसायिक परिसर सेक्टर 27 नवा रायपुर तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास जिला कांकेर को सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रेषित की गई है।
बुलबुल वैद्य के चयन पर जिले में हर्ष का माहौल है। माता बहादुर कलारिन सम्मान छत्तीसगढ़ का एक प्रतिष्ठित सम्मान है जो महिला सशक्तिकरण और उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं को दिया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *