ग्राम सढढू के गांधी चौक में कृष्ण जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

ग्राम सढढू के गांधी चौक में कृष्ण जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि माननीय महेंद्र चंद्राकर एवं विशिष्ट अतिथि श्रीमान राम मौर्य , श्रीमान अशोक वर्मा , श्रीमान विजय पटेल , श्रीमान हरवंश साहू, के साथ-साथ सद्दू के सभी मुखिया गण , बच्चे , महिलाएं एवं पुरुष भारी संख्या में उपस्थित होकर कर कृष्ण जन्मोत्सव कार्यक्रम का आनंद लिये।
साथ ही साथ सभी वर्ग के बच्चे महिलाएं बालक एवं युवा वर्ग के लिए अनेकों खेलकूद प्रतियोगिता रखा गया था , जिसमें प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को माननीय महेंद्र चंद्राकर जी के द्वारा पुरस्कार वितरण किया गया ।
कार्यक्रम के आयोजक सढढू गांव के भागवत कथा प्रचार समिति , एवं ग्रामीणों के सहयोग से कृष्ण जन्मोत्सव भव्य रूप में मनाया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *