रायपुर: शनिवार को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ ज़ायेद’ से सम्मानित किया.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को यूएई में सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ ज़ायेद’ से सम्मानित किए जाने पर बृजमोहन अग्रवाल ने उन्हें बधाई दी…
आपको बता दें कि यह सम्मान पाने वाले वो पहले भारतीय प्रधानमंत्री बने. ‘ऑर्डर ऑफ़ ज़ायेद’ यूएई का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है जो बादशाहों, राष्ट्रपति और राष्ट्र प्रमुखों को दिया जाता है.

