अनेक कार्यक्रमों में सम्मिलित हुए राजेश्री महन्त जी महाराज

अनेक कार्यक्रमों में सम्मिलित हुए राजेश्री महन्त जी महाराज*


*श्रीमद् भागवत महापुराण के स्रोताओं को दिया आशीर्वचन, शोक संतृप्त परिवार से मिले*
महामंडलेश्वर राजेश्री महन्त रामसुन्दर दास जी महाराज दिनांक 23 नवंबर 2023 को अपने एकदिवसीय जिला जांजगीर चांपा प्रवास के दौरान अनेक कार्यक्रम में सम्मिलित हुए, उन्होंने अग्रवाल एवं राठौर परिवार में शोक संतप्त लोगों से भेंट मुलाकात कर उनके परिजन को सांत्वना प्रदान की। ग्राम धुरकोट पहुंचकर राइस मिल का शुभारंभ किया तथा शुकुल पारा, खरौद पहुंचकर श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ में सम्मिलित हुए। यहां अपना आशीर्वचन प्रदान करते हुए राजेश्री महन्त जी महाराज ने कहा कि -श्रीमद् भागवत महापुराण संसार के सर्वोत्कृष्ट ग्रंथों में से एक है इसकी कथा का श्रवण करके मनुष्य मोक्ष को प्राप्त करता है, उन्होंने कहा कि -आचार्य सुधीर मिश्रा जी बहुत ही सरल एवं सहज भाषा में श्रीमद् भागवत महापुराण की कथा का श्रवण हम सभी को कर रहे हैं। आज एकादशी है साथ में भगवान भोलेनाथ की नगरी खरौद जिसे छत्तीसगढ़ के काशी के रूप में जाना जाता है यहां हम सबको भगवान की कथा श्रवण करने का अवसर प्राप्त हुआ है, यह हम सभी के लिए परम सौभाग्य की बात है। व्यास पीठ पर विराजित आचार्य जी ने कहा कि जिस कार्यक्रम में संतों का पदार्पण होता है वह कार्यक्रम अपने आप में सफल हो जाता है,आज पूज्य गुरुदेव ने यहां पहुंचकर हम सभी पर बड़ी कृपा की हैं। इन अलग-अलग कार्यक्रम में विशेष रूप से राठौर क्षत्रिय समाज के प्रांताध्यक्ष सनत राठौर, जनपद सदस्य कमलेश सिंह, आलोक अग्रवाल, विष्णु खेमका, शशिकांत सिंह, श्रीपाल सिंह, प्रमोद सिंह, सुबोध शुक्ला, रामलाल यादव, जवाहर देवांगन, मीडिया प्रभारी निर्मल दास वैष्णव सहित अनेक गणमान्य जन सम्मिलित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *