*आंगनबाड़ी के सेप्टिक टैंक में गिरकर ढाई साल के मासूम की मौत बेहद दुखद घटना हैं जिम्मेदार कौन है शासन या प्रशासन अभी तक कार्यवाही क्यों नहीं जनता कांग्रेस विधायक प्रत्याशी अकलतरा डॉ.सुनील किरण*

*आंगनबाड़ी के सेप्टिक टैंक में गिरकर ढाई साल के मासूम की मौत बेहद दुखद घटना हैं जिम्मेदार कौन है शासन या प्रशासन अभी तक कार्यवाही क्यों नहीं जनता कांग्रेस विधायक प्रत्याशी अकलतरा डॉ.सुनील किरण*


जांजगीर चांपा/ जनता कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.सुनील किरण चिकित्सा प्रकोष्ठ और अकलतरा विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 33 के विधायक प्रत्याशी ने कहा की डोंगरगढ़ आंगनबाड़ी के सेप्टिक टैंक में गिरकर ढाई साल के मासूम की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि टैंक का ढक्कन खुला हुआ था। बच्चा खेलते खेलते सेप्टिक टैंक में जा पहुंचा और 10 फिट गहरे टैंक में गिर गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
जानकारी के मुताबिक, घटना डोंगरगांव क्षेत्र के ग्राम आसरा का है। बुधवार को आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 5 में पढ़ने के लिए ढाई वर्षीय भरत पिता सतीश कंवर आया था। दोपहर में खेलते खेलते मासूम आंगनबाड़ी केंद्र में बने सेप्टिक टैंक में जा पहुंचा और उसमें गिर गया।

बच्चे की डूबने की सूचना जैसे ही आंगनबाड़ी केंद्र में फैली तो बच्चे के परिजन मौके पर पहुंचे और पानी से उसे निकाला गया। बच्चे को उपचार के लिए अस्पताल लाया गया। यहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।आंगनबाड़ी के सेप्टिक टैंक में गिरकर ढाई साल के मासूम की मौत बेहद दुखद घटना हैं महीला बाल विकास मंत्री अनिला भेड़िया जी को तत्काल 10 लाख की सहायता राशि देने की घोषणा करनी चाहिए और जिम्मेदार कौन शासन या प्रशासन अभी तक कार्यवाही क्यों नहीं विधायक प्रत्याशी डॉ.सुनील किरण सभी छत्तीसगढ़ के आंगनबाड़ी केंद्रों में तत्काल किचन, गार्डन और सैप्टिक टैंको की मरमत हों

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *