अखंड राम नाम संकीर्तन का किया शुभारंभ

अखंड राम नाम संकीर्तन का किया शुभारंभ*


महामंडलेश्वर राजेश्री महन्त रामसुन्दर दास जी महाराज पीठाधीश्वर श्री दूधाधारी मठ रायपुर ने मठ में देवउठनी एकादशी के अवसर पर सुबह 9:00 बजे संकट मोचन हनुमान जी के सामने विधिवत पूजा अर्चना करके अष्टप्रहरी श्री राम नाम संकीर्तन का शुभारंभ किया, उल्लेखनीय है कि श्री दूधाधारी मठ में प्रबोधिनी एकादशी के अवसर पर प्रत्येक वर्ष परंपरागत रूप से अष्टप्रहरी महामंत्र का जाप संपन्न होता है, राजेश्री महन्त जी महाराज ने इस अवसर पर छत्तीसगढ़ वासियों सहित देशवासियों को प्रबोधिनी एकादशी की शुभकामनाओं के साथ बधाई देते हुए कहा है कि -जो भी श्रद्धालु भक्तजन देवउठनी एकादशी के अवसर पर भगवान विष्णु की पूजा, आराधना करते हैं उनकी समस्त मनोकामना भगवान पूर्ण करते हैं। भगवान श्री हरी जगत के पालनहार हैं उनकी कृपा से जीव को मोक्ष की प्राप्ति होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *