भाजपा जिला महामंत्री प्रदीप चंद्राकर की लापरवाही पूर्वक कार चलाते हुए मासूम को कार से कुचला

भाजपा जिला महामंत्री प्रदीप चंद्राकर की लापरवाही पूर्वक कार को चलाते हुए मासूम को कार से कुचला

मिली जानकारी के अनुसार कार तेज रफ्तार मे थी। कोतवाली थाना प्रभारी | महासमुंद कुमारी चंद्राकर ने बताया कि ओजमा खान पिता अनीश खान साढ़े 5 साल शहर के ही एक निजी स्कूल में केजी-2 की छात्रा थी। वह शनिवार शाम करीब 5 बजे टीचर के यहां जाने निकली थी। वहां से लौटते समय गली में ही खेल रही थी। इस दौरान भाजपा जिला महामंत्री प्रदीप चंद्राकर अपने घर से कार सीजी 06 जीटी 8899 को लेकर निकल रहा था। थोड़ी दूर जाने के बाद उसने लापरवाहीपूर्वक कार को चलाते हुए बच्ची को रौंद दिया। इधर, घटना के बाद पड़ोसियों व राहगीरों की मदद से ओजमा को एक निजी अस्पताल पहुंचाया गया था। उसे वेंटिलेटर पर रखा गया, लेकिन कुछ देर बाद ही उसकी मौत हो गई।
घर के सामने खेल रही मासूम को भाजपा जिला महामंत्री प्रदीप चंद्राकर ने लापरवाहीपूर्वक कार चलते हुए अपनी चपेट में ले लिया। इससे मासूम की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना शनिवार शाम की है। प्रथम दृष्टया पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया था, रविवार को मार्ग जांच के बाद प्रदीप चंद्राकर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। घटना को अंजाम देने के बाद से आरोपी फरार है। मृतिका पूर्व पार्षद शकील खान की भांजी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *