महिला रेंजर पर जानलेवा हमला
बिलासपुर :- जंगल से पेड़ों की कटाई के बाद ग्रामीण ने फर्नीचर बना लिया। इसकी सूचना पर रेंजर अपनी टीम के साथ दबिश देने के लिए पहुंची। इस पर आरोपित ने रेंजर पर टंगिया से हमले का प्रयास किया। साथ ही वनकर्मियों की पिटाई कर दी। मारपीट और हमले के बाद महिला रेंजर इंद्राणी बंदे ने इसकी शिकायत बेलगहना चौकी में की है। पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। रेंजर ने बताया कि जंगल से पेड़ों की कटाई की सूचना मिली थी। इस पर वे करवा पहुंचे। वनकर्मियों की
टीम ने गांव में राजू पात्रे के घर में दबिश दी। इस दौरान उसके घर से सागौन लकड़ी से बना फर्नीचर और सिलपट मिले। इसके दस्तावेज नहीं होने पर वनकर्मी इसे जब्त कर वन विभाग के वाहन में रख रहे थे। इसी बीच राजू पात्रे वहां आ गया। वनकर्मियों ने उसे वारंट दिखाया। इसे राजू ने फाड़ दिया। इसके बाद उसने आंगन में रखी टंगिया से रेंजर पर हमला करने की कोशिश की। उन्होंने भागकर अपनी जान बचाई। इस बीच उसने डिप्टी रेंजर रविकुमार और अरविंद पर जानलेवा हमला कर दिया

