कांकेर की बुलबुल वैद्य को मिलेगा माता बहादुर कलारिन सम्मान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पूरे मंत्रिमंडल के सामने किया सम्मानित, मिली दो लाख रुपये की सम्मान राशि

कांकेर की बुलबुल वैद्य को मिलेगा माता बहादुर कलारिन सम्मान

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पूरे मंत्रिमंडल के सामने किया सम्मानित, मिली दो लाख रुपये की सम्मान राशि
कांकेर – छत्तीसगढ़ शासन महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा माता बहादुर कलारिन सम्मान वर्ष 2026 के लिए कांकेर जिले की बुलबुल वैद्य का चयन किया गया है। संचालनालय महिला एवं बाल विकास छत्तीसगढ़, इन्द्रावती भवन, ब्लाक-1, द्वितीय तल, नवा रायपुर से इस संबंध में आदेश जारी किया गया है। छत्तीसगढ़ राज्य के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पूरे मंत्रिमंडल के सामने राज्य अलंकरण माता बहादुर कलारिन सम्मान से बुलबुल वैद्य को सम्मानित किया। इस दौरान राज्योत्सव स्थल पर तालियों की गड़गड़ाहट के साथ कांकेर की बेटी का सम्मान हुआ। बुलबुल वैद्य के चयन पर जिले में हर्ष का माहौल है।
2 लाख रुपये का डीडी, चेक और प्रशस्ति पत्र मिलाजारी आदेश के अनुसार बुलबुल वैद्य, पता पी-37, उदय नगर कॉलोनी कांकेर, जिला कांकेर को इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए चयनित किया गया है। उक्त सम्मान दिनांक 03.11.2025 को प्रदान किया जाना है, जिसमें 2.00 लाख रुपए का बैंक डीडी, चेक एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। माता बहादुर कलारिन सम्मान छत्तीसगढ़ का एक प्रतिष्ठित सम्मान है जो महिला सशक्तिकरण और उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं को दिया जाता है।
एस्कॉर्ट अधिकारी नियुक्त, लाने ले जाने की व्यवस्था के निर्देशइस हेतु रीना लारिया, जिला बाल संरक्षण अधिकारी, महिला एवं बाल विकास, जिला कांकेर को एस्कॉर्ट अधिकारी नामांकित किया गया है। आदेश में कहा गया है कि सम्मान ग्राहिता को सम्मान सहित राज्योत्सव स्थल तक लाने एवं वापस पहुंचाने तक की व्यवस्था के साथ नोडल अधिकारी ममता भगत, सहायक संचालक, मोबाइल नंबर 9926752156, 8253001128 एवं संस्कृति विभाग के अधिकारियों से संपर्क करते हुए स्वयं तथा सम्मान ग्राहिता के लिए पास प्राप्त करने तथा अन्य आवश्यक व्यवस्था हेतु एस्कॉर्ट अधिकारी को निर्देशित किया जाए।
संचालक ने डिजिटली साइन कर जारी किया आदेशयह आदेश 27 अक्टूबर 2026 को संचालक महिला एवं बाल विकास नवा रायपुर, अटल नगर की ओर से डिजिटली साइन होकर जारी किया गया है, जिस पर रेणुका श्रीवास्तव संचालक के हस्ताक्षर हैं। इस आदेश की प्रतिलिपि प्रमुख सचिव छत्तीसगढ़ शासन महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्रालय महानदी भवन नवा रायपुर, सचिव छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग राज्य स्तरीय पुरस्कार शाखा, संचालक संचालनालय संस्कृति एवं राजभाषा द्वितीय तल व्यावसायिक परिसर सेक्टर 27 नवा रायपुर तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास जिला कांकेर को सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रेषित की गई है।
कांकेर जिले में हर्ष का माहौल, बधाइयों का तांताबुलबुल वैद्य को राज्य स्तरीय सम्मान मिलने की खबर मिलते ही कांकेर जिले में हर्ष का माहौल बन गया। महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और शहर के लोगों ने बुलबुल वैद्य को बधाई दी। लोगों का कहना है कि बुलबुल वैद्य का सम्मान कांकेर जिले की सभी महिलाओं के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *