सुआ नाच एवं राउत नाचा का आयोजन शिक्षिका निशा अवस्थी द्वारा किया गया

अयान न्यूज मनीष पाल की कलम से। सुआ नाच एवं राउत नाचा* का आयोजन शिक्षिका *निशा अवस्थी द्वारा किया गया। बेगलेस सेटरडे के अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला रामनगर इमली भाटा शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष *उर्मिला महंत, स्मार्ट माता रोशनी श्रीवास एवं समिति के सदस्यगण की उपस्थिति में सुआ नाच एवं राउत नाचा का आयोजन शिक्षिका निशा अवस्थी के द्वारा किया गया। जिसमें स्कूल के सभी बच्चे , पालक गण एवं शिक्षक- शिक्षिका गण उपस्थित रहे। सभी छात्राएं उत्साह पूर्वक छत्तीसगढ़ी पारंपरिक वेशभूषा में आये। ये दोनों नाचा हमारे राज्य का लोक नृत्य है यह परंपरागत नृत्य देवउठनी एकादशी से शुरुआत होती है इस कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रधान पाठक विकास शर्मा, निशा अवस्थी, सीमा तिवारी, रचना नागवंशी , देव प्रसाद भास्कर, प्रज्ञा द्विवेदी, प्राची शुक्ला आदि का योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *