मितानिन के हक पर भ्रष्ट अधिकारियों का डाका, बिना किसी लीगल प्रोसेस के रिक्त पदों पर पैसों की लेनदेन करके, कर दी गई नए मितानीन की भर्ती गांव के महिलाओं ने जताई आपत्ति।

लोकेशन:– जांजगीर-चांपा।

स्लग:– मितानिन के हक पर भ्रष्ट अधिकारियों का डाका, बिना किसी लीगल प्रोसेस के रिक्त पदों पर पैसों की लेनदेन करके, कर दी गई नए मितानीन की भर्ती गांव के महिलाओं ने जताई आपत्ति।

एंकर:– मितानिन के हक पर भ्रष्ट अधिकारियों का डाका, बिना किसी लीगल प्रोसेस के रिक्त पदों पर पैसों की लेनदेन करके जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा कर दी गई नए मितानीन की भर्ती गांव के महिलाओं ने जताई आपत्ति, इस प्रकार से लापरवाही पूर्वक पैसों के दम पर मितानिनों की पद नियुक्ति से गर्भवती माताओं को कैसे सिस्टम की मार झेलना पड़ता है देखिए इस रिपोर्ट में।

गौर से देखिए इन मासूम से चेहरों को यह वही मासूम माताएं हैं जो लाचार सिस्टम और भ्रष्ट अधिकारियों के कारनामों के चलते सालो से इस लाचार सिस्टम की मार झेल रहे है, यह हम नहीं बल्कि जांजगीर-चांपा जिले के एक छोटे से गांव अमोदा में रहने वाली सैकड़ों माताएं बोल रही है, आपको बता दे कि स्वास्थ्य की रीड की हड्डी कहे जाने वाले मितानिन की पद नियुक्ति में अधिकारियों द्वारा इस कदर लापरवाही बरती गई है कि योग्य मितानिन के बजाय किसी और को पैसों की लेनदेन कर मितानिन बना दी गई है जिससे कि गर्भवती महिलाओं को सही तरीके से लाभ नहीं मिल रहा है और सभी गर्भवती महिलाएं इसका जमकर विरोध कर रही हैं मामले में उच्च अधिकारियों तक शिकायत जा चुका है परंतु जिम्मेदार अधिकारी मुख दर्शक बने बैठे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *