दंतेवाड़ा जिले के बचेली एन एम डी सी परियोजना के चेक पोस्ट के सामने सैकड़ों ग्रामीण एंव जनप्रतिनिधि बैठे एक बार फिर एक दिवसीय हरताल पर

दंतेवाड़ा जिले के बचेली एन एम डी सी परियोजना के चेक पोस्ट के सामने सैकड़ों ग्रामीण एंव जनप्रतिनिधि बैठे एक बार फिर एक दिवसीय हरताल पर

बचेली – लेबर सप्लाई में भर्ती करने का मामले में गुरुवार को फिर एक बार ग्रामीण युवाओं ने जनपद सदस्य मुकेश कर्मा के अगुवाई और अन्य

जनप्रतिनिधियों के साथ एनएमडीसी के खिलाफ हल्ला बोलते एनएमडीसी के प्रशासनिक भवन के सामने धरना दिया इससे पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष तूलिका कर्मा के नेतृत्व में विगत 20 अगस्त को लालपानी प्रभावित गांवों के युवाओं को लेबर सप्लाई में लेने की मांग को लेकर एनएमडीसी के खिलाफ धरना दिया था और बेरोजगार युवाओं की सूची सौंपी थी जिसके बाद एनएमडीसी प्रबंधन ने अतिशीघ्र इस पर कार्यवाही का आश्वासन दिया था पर 11 दिनों बाद भी एनएमडीसी प्रबंधन की ओर से कोई सकारात्मक निर्णय नही लिए जाने से सैकड़ो की संख्या में फिर एक बार नाराज जनप्रतिनिधि और युवाओं ने एनएमडीसी के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया और बचेली एसडीएम के समक्ष एनएमडीसी प्रबंधन को ज्ञापन सौंपा । जिसमे 7 दिवस के भीतर मांगो को नही माने जाने पर 8 सितंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल ,एनएमडीसी का काम बंद करने का अल्टीमेटम दिया है साथ ही उन्होंने लौह अयस्क की ढुलाई करने वाले ट्रकों और रेल को भी रोकने की चेतावनी दी है ।

दंतेवाड़ा भांसी से
असीम पाल की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *