दादागुरुदेव इक्तिसा जाप में मासक्षमण के तपस्वी सुनील सोनी का बहुमान
31 उपवास का पच्चखाण लेकर बनाया रिकॉर्ड
श्री सीमंधर स्वामी जैन मंदिर व चमत्कारी श्री जिनकुशल सूरि जैन दादाबाड़ी , भैरव सोसायटी में एकसाथ 31 उपवास का पच्चखाण लेकर मासक्षमण का उग्र तप प्रत्यर्थ श्री सुनील रायसोनी का बहुमान किया गया । श्री सीमंधर स्वामी जैन मंदिर व दादाबाड़ी ट्रस्ट के अध्यक्ष संतोष बैद व महासचिव महेन्द्र कोचर ने बताया कि चातुर्मास के इस पावन अवसर पर रायपुर में उपवास का वर्ल्ड रिकॉर्ड बना। प्रियदर्शनी नगर में रहने वाले 56 वर्षीय सुनील कुमार सोनी ने एक साथ प्रथम दिन ही 31 दिनों के उपवास का पच्चखाण लिया है। यह उपवास वे राष्ट्रसंत श्री ललितप्रभ सागर महाराज की अनुमति से कर रहे हैं। उपवास के क्रम में गुरुवार को को उनका 27 वां दिन रहा। यह पहली बार है कि किसी श्रावक ने एक साथ 31 दिनों का उपवास लिया है। आज तक किसी ने एक साथ 31 दिनों का उपवास नहीं लिया है। वहीं, ऐसा करने की अनुमति गुरु भी नहीं देते हैं। सामान्यतह श्रावक एक दिन में एक ही उपवास का पच्चखाण लेते हैं। उपवासकर्ता सुनील कुमार रायसोनी ने बताया कि गुरु राष्ट्रसंत ललितप्रभ सागर जी महाराज साध्वी श्री स्नेहयशा श्री जी के आशीर्वाद से ही मुझसे इतना आत्मबल मिला की मैं 31 दिनों का उपवास कर रहा हूं। यह उपवास 4 सितंबर को खत्म होगा और 6 सितंबर को राष्ट्रसंत श्री ललितप्रभ सागर जी महाराज का प्रवचन कंधकोठ भवन प्रियदर्शिनी नगर में प्रातः 8 . 30 बजे से होगा पश्चात गुरुभगवंत उनके घर आकर उन्हें पारणा करवाएंगे और आशीर्वाद देंगे। इस अवसर पर संतोष बैद , महेन्द्र कोचर , नीलेश गोलछा , श्रीमती मंजू कोठारी , सरला बैद , संतोष झाबक , डॉ योगेश बंगानी प्रसन्न चोपड़ा उपस्थित रहे ।

