समाज की मुख्य धारा से जोड़े जाएंगे भिक्षुक – स्वालंबन अभियान मार्मिक चेतना

अयान न्यूज मनीष पाल की कलम से

समाज की मुख्य धारा से जोड़े जाएंगे भिक्षुक – स्वालंबन अभियान मार्मिक चेतना

संस्था मार्मिक चेतना द्वारा प्रदेश को भिक्षुक मुक्त बनाने के लिए पिछले वर्ष से कार्य किया जा रहा हैं जिसमें भिक्षुको का सर्वे कर उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास लगातार किया जा रहा है, भिक्षा में संलिप्त लोगों की पहचान कर उन्हें समझा कर व्यवसाय की दिशा में जोड़ना संस्था का उद्देश्य है जिसमें उन्हे चार वर्गों में बांटा गया है, बुजुर्ग विकलांग महिला एवं बच्चे जिन का सर्वे कर वे जिन व्यवसाय के लिए सहमति प्रदान करते है एवं जिनमें वे संतुष्ट होते हैं उनके अनुरूप व्यवसाय का चुनाव कर उन्हें उन्हीं के स्थान पर व्यवसाय प्रदान किया जा रहा हैं,

इस अभियान में संस्था का उद्देश्य है कि मिशन स्वालंबन के तहत शहर को भिक्षुक मुक्त बनाने भिक्षुको को आत्मनिर्भर बनाने के लिए अनेक छोटे मोटे व्यवसाय प्रारंभ कर दिया जा रहा है, संस्था के अध्यक्ष एवं संस्थापिका अंकिता पाण्डेय का कहना है कि समाज को भिक्षावृत्ति जैसे सामाजिक बुराई त्याग कर स्वावलंबी बनाने की दिशा में संस्था द्वारा यह कार्यक्रम शुरू किया गया हैं, भिक्षावृत्ति एक बुराई के साथ-साथ सामाजिक अपराध भी है जिसके चलते बच्चों से लेकर महिलाओं तक अनेक अपराधों से घिरे रहते हैं एवं अपराधों में संलिप्त भी हो जाते हैं नशे कि ओर भी अग्रसर होते रहते हैं इसलिए मार्मिक चेतना वेलफेयर सोसाइटी द्वारा भिक्षुक मुक्त बनाने की कवायद पर काम शुरू कर दिया गया है

           इस अभियान से लोग जुड़ते गए और कारवां बढ़ता गया अभी तक इस अभियान से लगभग 50 लोगों को लाभ प्राप्त हो चुका है वह लोग समाज के मुख्य धारा से जोड़कर अपना व्यवसाय कर रहे हैं इसमें आसपास के लोगों का भी सहयोग प्राप्त हो रहा है वह भी अपने स्तर पर सहयोग प्रदान कर रहे हैं, 

       इस कार्य मे सभी विभाग एवं पुलिस विभाग भी संस्था के कार्य को देखकर सराहना करते हैं एवं इस अभियान में उनके भी मुख्य भूमिका रही है एवं अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं वर्तमान में सरकंडा क्षेत्र के डबरी पारा निवासरत आशीर्वाद से परिपूर्ण एक माई को वजन नापने वाली मशीन प्रदान की गई जिसमें बाबला कहां हो बंद हो गए पेट्रोल पंप के श्री प्रफुल्ल मिश्रा के हाथों प्रदान किया गया, इस अवसर पर इस कार्य के प्रति तारीफ जाहिर कर उन्होने उस महिला के व्यवसाय में अपना पहला बोहनी किये, साथी वहां के कर्मचारियों द्वारा कार्य में सहयोग प्रदान किया गया इसे देखकर संस्था के सभी सदस्य भाव विभोर हो गए इस इस दौरान डीएलएस महाविद्यालय के समाज कार्य विभाग की भी सहभागिता रही अभियान में संस्था के अध्यक्ष अंकिता पाण्डेय, अनुभव शुक्ला, अनिकेत, शैलेंद्र, सुरेंद्र, हिना, राहुल, सुमित्रा, देवी सिंह, राधेश्याम, धनंजय, सुरेश, पलटन, विनोद, राजा, ललित, आशु, आदि उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *