देश में लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूती स्व. राजीव गांधी जी की त्रिस्तरीय पंचायती राज शासन व्यवस्था का ही यह सुखद परिणाम है-राजेन्द्र बंजारे डायेक्टर रायपुर विकास प्राधिकरण छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव एवम रायपुर विकास प्राधिकरण के डायरेक्टर राजेन्द्र पप्पू बंजारे ने राजीव जी की जयंती पर राजीव भवन पहुचकर तैलचित्र फूल चढ़ाकर श्रद्धा सुमन अर्पित किया । उन्होंने कहा कि स्व. राजीव गांधी जी की उदार व्यापक सोच ने ही हमें त्रिस्तरीय पंचायती राज का अधिकार दिलाया.
भूतपूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी जी ने देश की शिक्षा व्यवस्था को अपने प्रयासों से आधुनिक और उन्नत स्वरूप प्रदान किया वर्ष 1986 में शिक्षा पर राष्ट्रीय नीति के पहल का श्रेय भी स्व. राजीव गांधी जी को ही जाता है. जवाहर नवोदय आवासीय विद्यालय की स्थापना का अभूतपूर्व संकल्प स्व. राजीव गांधी जी का ही था, जिसका उद्देश्य 6 से 12 वर्ष आयु वर्ग के ग्रामीण क्षेत्र के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को बेहतर शिक्षा प्रदान कराना था.
समाज में युवाओं की भूमिकाओं को रेखांकित करते हुए स्व. राजीव गांधी जी ने संविधान के 61वें संशोधन के माध्यम से वर्ष 1989 में मतदान की आयु 21 वर्ष से घटाकर 18वर्ष करने का निर्णय लिया उनका यह साहसिक कदम देश के युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण सौगात थी.

रायपुर विकास प्राधिकरण के डायरेक्टर राजेन्द्र बंजारे ने कहा कि यह उल्लेखनीय है कि स्व. राजीव गांधी जी स्वतंत्र भारत के सबसे युवा प्रधानमंत्री थे. वर्ष 1984 में अपने प्रधानमंत्री निर्वाचित होते ही देश के लिए उन्होंने माइक्रो कम्प्यूटर पाॅलिसी की नींव रखी।
स्व. राजीव गांधी जी ने कांग्रेस की गौरवशाली परम्परा को न केवल आगे बढ़ाया बल्कि अपनी सोच से उसे शीर्ष तक पहुंचाया. उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, पं. जवाहर लाल नेहरू, इंदिरा गांधी जी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का चुनौतीपूर्ण कार्य सफलतापूर्वक किया. राष्ट्रीय एकता और अखण्डता को अपने प्रयासों से मजबूती प्रदान की देश के आर्थिक और सामाजिक स्तर से पिछडे़ लोगों के लिए किए गए उनके कार्यों के प्रति यह देश सदैव उनका ऋणी रहेगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *