भारत रत्न आधुनिक युग के जनक स्व राजीव गांधी जी के जयंती पर बच्चों को बांटी फल एवं बिस्किट पौधे लगा कर किया नमन.

भारत रत्न आधुनिक युग के जनक स्व राजीव गांधी जी के जयंती पर बच्चों को बांटी फल एवं बिस्किट पौधे लगा कर किया नमन.
रायपुर-भारत रत्न से सम्मानित आधुनिक युग के निर्माता स्व. राजीव गांधी जी की जयंती पर रायपुर उत्तर विधायक श्री कुलदीप जुनेजा के तिराहे पर संयुक्त रूप से शहर जिला कांग्रेस महामंत्री सत्तु सिंह एवं अजा अध्यक्ष संजय सोनी के द्वारा उत्तर विधायक श्री कुलदीप जुनेजा के सुपुत्र कंवलजीत जुनेजा के सानिध्य में बच्चों के साथ पौधे लगाकर राजीव गांधी जी को श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें याद कर नमन किया।इस अवसर पर सत्तु सिंह ने बच्चों को बिस्किट व फल बांटे।उक्त जानकारी देते हुये सत्तु सिंह ने स्व राजीव गांधी जी को याद करते हुये कहां कि राजीव गांधी जी सदैव गरीबों के हित की बात करते युवा वर्ग को विकास में आगे बढ़ने प्रेरित किया करते थे जिस कारण उन्हें युवा हृदय सम्राट भी कहां जाता था।आज भले ही राजीव जी हमारे बीच नहीं है लेकिन उनकी प्रेरणा व विचार सदैव युवाओं के साथ रहेगी।प्रमुख रूप से इस दौरान कंवलजीत जुनेजा,संजय सोनी,शरण ठाकुर, कविराज सोनी,दलजीत सिंह चावला, बंटी चावला,किशोर सोनी, अजय महानंद सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *