एक महिला को जबरदस्ती गिरफ्तार कर थाने में बैठाना सरकार की शर्मनाक हरकत है -समीर खान


दिनाँक-20/08/2121
आम आदमी पार्टी बस्तर,छत्तीसगढ़

हक़ के लिए लड़ रही आम महिला के विरोध से डर गई भूपेश सरकार! किया बलपूर्वक गिरफ्तार

भूपेश सरकार की मनमानी नही चलेगी विरोध दर्ज करना मेरा संवैधानिक अधिकार है -तरुणा साबे बेदरकर

एक महिला को जबरदस्ती गिरफ्तार कर थाने में बैठाना भूपेश सरकार की शर्मनाक हरकत है -समीर खान

जगदलपुर ।
गौरतलब होकि पिछले एक महीने से कांग्रेस पार्टी के द्वारा अपने जिला कार्यालय राजीव भवन का विस्तारी क़र्जन व सौंदर्यीकरण कार्य किया जा रहा था। इससे लगा हुआ विवेकानंद उद्यान की सरकारी जमीन पर अवैध क़ब्ज़ा करके कांग्रेसियों के लिए पार्किंग स्थल बनाये जाने का विरोध आम आदमी पार्टी बस्तर इकाई द्वारा किया गया।

आज कांग्रेस भवन के अवैध कब्जे पर निर्माण किये गए पार्किंग स्थल का उद्घाटन होना था। जिसका जिला अध्यक्ष तरुणा साबे बेदरकर के नेतृत्व में शांतिपूर्ण विरोध दर्ज़ करने की पार्टी की तैयारी थी। इस बात की भनक लगते ही भूपेश सरकार किस तरह आम महिलाओं तक से डरती है इसका अंदाज तभी लगाया जा सका जब कार्यक्रम स्थल पर पहुंचते ही आम आदमी पार्टी की महिला नेत्री तरुणा साबे बेदरकर को बलपूर्वल तुरन्त पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया।

पार्टी के समीर खान ने बताया कि कांग्रेस भवन से लगे हुए उद्यान पर अवैध कब्जा की आशंका से नगर पकिक निगम के आयुक्त प्रेम कुमार पटेल को जोकि एक आईएएस अधिकारी हैं, उन्हें लगातार ज्ञापन और पत्राचार के माध्यम से सूचित किया गया और मामले पर निष्पक्ष जांच की मांग की गई।

आम आदमी पार्टी द्वारा नजूल विभाग से भूखंड का रिकॉर्ड निकाला गया जिसके अनुसार उक्त भूखंड पर लोक निर्माण विभाग के आधिपत्य में इस ज़मीन के होने की बात सामने आई। अब इस पर कार्यवाही हेतु जिलाध्यक्ष तरुणा साबे बेदरकर द्वारा लोक निर्माण विभाग को भी ज्ञापन दिया गया और कार्यवाही की मांग की गई।

यही नही मामले को बस्तर कलेक्टर रजत बंसल जी के संज्ञान में भी लाया गया। और उन्हें समय समय पर सूचना ज्ञापन दिया गया। लेकिन एक महीने उपरांत कार्यवाही नही किया जाना सत्ता के मनमानी रवैया को साफ़ दर्शाता है।

आप जिलाध्यक्ष तरूणा साबे बेदरकर का कहना हैकि नगर पालिक निगम क्षेत्र में लगातार अवैध कब्जे को लेकर माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी ने और बस्तर कलेक्टर ने निर्देश जारी किए और लगातार अवैध कब्जे पर कार्यवाही भी हो रही है लेकिन ये कार्यवाही उन मज़बूर लोगों पर की जाती हैं जो वर्षों से परिवार के लिए छत नही होने वर्षों से काबिज़ भूमि पर छत बनाकर कहीं गुज़र बसर कर रहे हो। उन्होंने कहा कि अपने ही सरकार के नियमों की धज्जीया खुद कांग्रेसी नेता उड़ा रहे हैं, आप सत्ता में है इसका मतलब ये नही की आप मनमानी करें और शासकीय जमीन पर कब्जा करके ख़ुद अवैध निर्माण करें और जो विरोध करे उसे गिरफ्तार करके उसके लोकतांत्रिक अधिकार को कुचलने प्रयास भी। उन्होंने कहा कि इस तरह की कार्यवाही से वे डरने वाली नही है, प्रदेश संगठन से चर्चा हुई है अब अवैध कब्जे पर कार्यवाही करने हेतु आंदोलन और तेज़ होगा।

आप मीडिया सेल
जिला बस्तर ,छत्तीसगढ़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *