प्रभु श्रीराम के नाम पर जमीन खरीद में करोड़ों का घोटाला – तरुणा बेदरकर


15-06-2021
आम आदमी पार्टी बस्तर, छत्तीसगढ़

प्रभु श्रीराम के नाम पर जमीन खरीद में करोड़ों का घोटाला – तरुणा बेदरकर

चंद मिनटों में ही 2 करोड़ से 18.5 करोड़ रुपए हुई जमीन की कीमत– समीर खान

आम आदमी पार्टी के बस्तर जिला अध्यक्ष तरुणा साबे बेदरकर ने कहा कि भगवान राम पर आस्था इस देश के सभी लोगों की है, जब सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद राम मंदिर बनने का मार्ग प्रशस्त हुआ तो सभी देशवासियों के साथ हमें भी खुशी हुई कि भगवान राम का भव्य मंदिर बनेगा, साथ ही अयोध्या तीर्थ स्थल के रूप में जाना जाएगा, लेकिन जब यह खबर सुनने में आया , राम जन्म भूमि तीर्थ ट्रस्ट ने भगवान राम के नाम पर जमीन खरीदी में करोड़ों का घोटाला किया तो पूरे देशवासी जो भगवान राम के नाम पर आस्था रखते हैं उनको गहरी ठेस पहुंची है ।

आगे तरुणा ने कहा 18 मार्च 2021 को कुसुम पाठक और हरीश पाठक ने 7:10 पर पर जमीन सुल्तान अंसारी और रवि मोहन तिवारी को दो करोड़ रुपए में बेची, इस जमीन के सौदे के गवाह बने ट्रस्ट के मेंबर डॉ अनिल मिश्रा और अयोध्या के मेयर ऋषिकेश उपाध्याय । यही जमीन 7:15 पर सुल्तान अंसारी और रवि मोहन तिवारी से राम जन्म भूमि तीर्थ ट्रस्ट ने 18.5 करोड़ में खरीदी और इसके गवाह बने वही ट्रस्ट के सदस्य अनिल मिश्रा और अयोध्या के मेयर ऋषिकेश उपाध्याय।

समीर खान ने बताया कि आम आदमी पार्टी मांग करती है अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट के जमीन खरीदारी में जो धोखाधड़ी का मामला आया है ,उसकी केंद्र सरकार सीबीआई और ईडी से जांच कराएं साथी श्री राम जन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय पर शिकंजा कसे । सरकार सुल्तान अंसारी और रवि मोहन तिवारी का बैंक एकाउंट का डिटेल निकाले, जिससे पता चल जाएगा- इस भ्रष्टाचार के पैसे के बंदरबांट में कौन- कौन शामिल हैं । हरीश पाठक ने जमीन बिक्री में जो अपने पैन नंबर डाले हैं, वो नंबर भी गलत है । इससे साफ पता चलता है ,सबकुछ एक पूर्व नियोजित प्लान के तहत भ्रष्टाचार को अंजाम दिया गया है ।

आप मीडिया सेल
जिला बस्तर,छत्तीसगढ़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *