आज आम आदमी पार्टी कोरबा शराबबंदी को लेकर सरकार के नाम कलेक्टर को ज्ञापन दिया -सत्येन्द्र यादव , जिलाअध्यक्ष कोरबा


15-06-2021
आम आदमी पार्टी
कोरबा
छत्तीसगढ़

आज आम आदमी पार्टी कोरबा शराबबंदी को लेकर सरकार के नाम कलेक्टर को ज्ञापन दिया -सत्येन्द्र यादव , जिलाअध्यक्ष कोरबा

हाथों में गंगाजल लेकर शराबबंदी का वादा करके आई कांग्रेस सरकार शराब बेचने में मग्नअमर दास साहू, आम आदमी पार्टी जिला सचिव कोरबा*।

शराब की वजह से आए दिन लगातार हिंसा व आत्महत्या जैसी घटनाएं हो रही लेकिन भूपेश सरकार सुस्त , भूपेश सरकार तत्काल इस्तीफा देंमुशाहिद रज़ा मीडिया प्रभारी कोरबा

आज पूरे छत्तीसगढ़ में आम आदमी पार्टी ने सभी विधानसभा व जिला में शराबबंदी को लेकर सरकार के नाम ज्ञापन दिया जिसका जनता ने पुरजोर समर्थन किया है।

आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष सत्येन्द्र यादव ने कहा की भूपेश बघेल ने जनता के साथ वादाखिलाफी की है , पूर्ण शराबबंदी का वादा किया, पर आज छत्तीसगढ़ में अवैध तरीके से धड़ल्ले से शराब बिक रहा है ।
इतना ही नहीं सरकार शराब माफियाओं के साथ मिली हुई है , इसलिए भूपेश बघेल को नैतिकता के आधार पर तुरंत सरकार से इस्तीफा देना चाहिए और छत्तीसगढ़ की जनता खासकर छत्तीसगढ़ की महतारी बहनों से माफी मांगना चाहिए कि उन्होंने माताओं बहनों की जिंदगी को उजड़ने दिया ।
भूपेश बघेल जब विपक्ष में थे, जगह- जगह कांग्रेस पार्टी गंगाजल की शपथ लेकर कहती थी, छत्तीसगढ़ में सरकार बनने पर पूर्ण शराबबंदी करेंगे, लेकिन आज सरकार शराब माफियाओं के साथ मिलकर अवैध शराब का धंधा कर रही है । शराब की होम डिलीवरी कर रही है जिससे छत्तीसगढ़ के सभी परिवारों को आर्थिक स्तर पर , स्वास्थ्य के स्तर पर और परिवारिक संबंधों के स्तर पर बड़ा नुकसान झेलना पड़ रहा है । प्रदेश की जनता खासकर महिलाएं त्रस्त है और भूपेश बघेल की सरकार शराब माफियाओं के साथ मिलकर धड़ल्ले से अवैध शराब की बिक्री पर अपना ध्यान लगा रही है ।

आम आदमी पार्टी की जिला सचिव अमर दास ने कहा कि महासमुंद की बेमचा गांव की घटना यह दिखाती है कि परिवार का मुखिया जो शराबी था, आये दिन अपनी पत्नी और पांच बेटियों को पीटता था । उससे त्रस्त आ कर उसकी पत्नी और पांचों बेटी ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर लेती है । इस घटना ने पूरे प्रदेश की आत्मा को झकझोर दिया है ।

मीडिया प्रभारी मुशाहिद रज़ा ने कहा कि शराब के चलते छत्तीसगढ़ में आये दिन अपराधों में बढ़ोतरी हो रही है,लेकिन भूपेश बघेल जी और कांग्रेस पार्टी 2018 के विधानसभा चुनाव में गंगाजल की कसम खाकर छत्तीसगढ़ के अंदर जगह- जगह शराबबंदी का वादा किया था, लेकिन आज भूपेश बघेल जी जनता के साथ वादाखिलाफी क्यों कर रहे हैं ? सरकार शराब माफियाओं के साथ क्यों मिली हुई है ? क्यों सरकार शराबबंदी करना नहीं चाहती है ? सरकार के तमाम मंत्री, तमाम विधायकों को अवैध शराब की बिक्री से कमीशन मिलता है , छत्तीसगढ़ के अंदर अवैध शराब की बिक्री धड़ल्ले से चल रहा है । भूपेश सरकार कहती है छत्तीसगढ़ के अंदर शराब की बिक्री से सरकार को राजस्व मिलता है । छत्तीसगढ़ सरकार का कुल बजट एक लाख करोड़ है, जबकि सरकार को शराब बेचने से लगभग 5000 करोड़ का मिलता है जो कुल बजट का 5% है लेकिन अवैध शराब की बिक्री से तमाम विधायक , मंत्रियों का जेब भरता है , इसलिए यह शराबबंदी छत्तीसगढ़ में नहीं करना चाहते हैं , अपने आय के स्रोत को खत्म नहीं करना चाहते हैं, बशर्ते छत्तीसगढ़ की महतारी बहनों की जिंदगी और उनका परिवार शराब के कारण उजड़ जाए, इनसे भूपेश सरकार को कोई मतलब नहीं। अगर शराब बंद नही किया गया तो आम आदमी पार्टी पूरे प्रदेश में आंदोलन करेगी।

मुशाहिद अंसारी
मीडिया प्रभारी
जिला कोरबा
7803830897
जयंत ग्याढने
प्रदेश मीडिया प्रभारी
9200001119
अज़ीम खान
प्रदेश सह मीडिया प्रभारी
7000278886
छत्तीसगढ़ प्रदेश कार्यालय
द्धारा प्रेषित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *