जनभागीदारी सेवा समिति के अध्यक्ष डॉ.विकास पाठक ने अपने साथियों के साथ शासकीय नागार्जुन स्नातकोत्तर विज्ञान महाविद्यालय का किये निरीक्षण

जनभागीदारी सेवा समिति के अध्यक्ष डॉ.विकास पाठक ने अपने साथियों के साथ शासकीय नागार्जुन स्नातकोत्तर विज्ञान महाविद्यालय का किये निरीक्षण

निरीक्षण के दौरान बहुत से डिपार्टमेंट बन्द होने पर जताई नाराजगी

सभी साथियों ने विधायक विकास उपाध्याय का आभार व्यक्त कर किये महाविद्यालय का निरीक्षण-डॉ.विकास पाठक

रायपुर/15 जून 2021 जनभागीदारी की घोषणा होते ही एक्शन में दिखे डॉ.विकास पाठक कॉलेज को सूचित कर अपने साथियों के साथ आज तत्काल पहुचे कॉलेज और किये महाविद्यालय का निरीक्षण।जनभागीदारी सेवा समिति के अध्यक्ष डॉ.विकास पाठक ने बताया कि मैने आज अपने साथियों के साथ कॉलेज को सूचित कर कॉलेज का किये निरीक्षण निरीक्षण के उपरांत पता चला कि कॉलेज में खामियां है पर दो वर्षों से कोरोना काल के चलते मेन्टेन्स नही हो पाया और पूर्व की जो जनभागीदारी की समिति थी उन्होंने कुछ नही किया छत्तीसगढ़ सबसे पुराना ओर सबसे बड़ा कॉलेज है जिसका प्रथम वर्ष के छात्रों का,द्वितीय,तृतीय वर्षो के छात्रों का अलग-अलग प्रयोगशाला है। इस कॉलेज का अपना खुद का ई-क्लास भी है इसके साथ हॉस्टल भी है हमे निरीक्षण के दौरान ज्ञात हुआ कि बहुत जल्द नेक की टीम भी आने वाली है और हम सब जितना जल्दी हो सके जो आवश्यक ओर जरूरी उसे अविलंब शुरू कर खामियों को तत्काल दूर करे।अभी तो हम सब सूचित कर महाविद्यालय पहुचे थे उसके बाद भी आधे से ज्यादा विभाग बन्द मिले जिस पर नाराजगी भी जाहिर किये पर अगली बार ऐसा न हो इसका ख्याल रखने को कहा गया हम सब साथियो ने विधायक विकास उपाध्याय का दिल से आभार व्यक्त करते हुए कार्य करने का निर्णय लिया आज निरीक्षण के वक्त डॉ.विकास पाठक के साथ कुलसचिव डॉ.गिरिशकान्त पांडेय सर भी उपस्थित थे उन्होंने पूरी जानकारी दिए साथ ही हमारे समिति के साथी समंत सिंह,शान्तनु झा,आलोक अग्रवाल,चरण शर्मा,श्रीमती पुष्पलता त्रिपाठी,हेमंत कामड़े,माधुरी यदु,अरुणेश मिश्रा थे इसके साथ ही कॉलेज की ओर से कॉलेज की प्राचार्य श्रीमती राधा पांडेय,कड़वे सर,अरुण मिश्रा सर,अविनाश शर्मा सर,कानूनगो सर उपस्थित हुए।

भवदीय,
डॉ.विकास पाठक
प्रवक्ता
पश्चिम विधानसभा एवं
अध्यक्ष
जनभागीदारी सेवा समिति
शासकीय नागार्जुन स्नातकोत्तर विज्ञान महाविद्यालय
मो.9300291891

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *