कक्षा 11वीं की जरूरतमंद होनहार छात्रा प्रभा वर्मा को प्रदान की ट्रायसायकल

कक्षा 11वीं की जरूरतमंद होनहार छात्रा प्रभा वर्मा को प्रदान की ट्रायसायकल

पुरुषोत्तम मास प्रथम दिन

कक्षा 11वीं की जरूरतमंद होनहार छात्रा प्रभा वर्मा को प्रदान की ट्रायसायकल

चरामेति फाउंडेशन की पहल

    पुरुषोत्तम मास में धार्मिक कार्यों आदि को विशेष महत्व दिया जाता है। चरामेति फाउंडेशन ने अभिनव पहल करते हुए प्रथम दिन ही जरूरतमंद होनहार छात्रा को ट्रायसायकल प्रदान की।
  चरामेति फाउंडेशन के राजेन्द्र ओझा एवं सुधीर शर्मा जी  ने बताया कि मजदूर नगर,  बीरगांव निवासी श्रीमती सावित्री बाई वर्मा एवं श्री राघव वर्मा दैनिक मजदूरी कर अपना जीवन यापन करतें हैं। इनकी आठवीं में 92% एवं दसवीं में प्रत्येक विषय में विशिष्ट योग्यता के साथ  90% अंक पाने वाली होनहार बिटिया प्रभा दुर्भाग्य से जन्म से ही दिव्यांग है। चिकित्सा प्रमाणपत्र के अनुसार 60%। छोटे भाई मोहित की सहायता से करीब दो किलोमीटर दूर स्कूल जा रही इस छात्रा की पढ़ाई के प्रति रूचि एवं पारिवारिक आर्थिक स्थिति को देखते हुए सरदार कुलदीप सिंह होरा जी के सहयोग से चरामेति फाउंडेशन ने पुरुषोत्तम मास के प्रथम दिन ही इसे एक ट्रायसायकल प्रदान की, साथ ही 12वीं तक की शिक्षा में सहयोग प्रदान करने का भी आश्वासन दिया।
 छात्रा प्रभा वर्मा एवं माता-पिता  ने प्रदान की गई इस सहुलियत के लिए आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में श्रीमती रेखा शर्मा,  श्रीमती शीला शर्मा,  श्री चंद्र भूषण शर्मा,  अध्यक्ष,  उत्तर भारत समाज कल्याण समिति, श्री यशवंत निर्मलकर,  श्री सुधीर शर्मा, श्री श्याम सुन्दर विश्वकर्मा, ज्योति शर्मा, लक्की,  विश्वजीत, राजेन्द्र ओझा  आदि लोग उपस्थित थे।

राजेन्द्र ओझा
चरामेति फाउंडेशन
9575467733
8770391717

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *