एल्डरमैन की सूची में सिंधी समाज को जगह देने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी का आभार :- विशाल कुकरेजा

एल्डरमैन की सूची में सिंधी समाज को जगह देने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी का आभार :- विशाल कुकरेजा

रायपुर नगर निगम ने एल्डरमैन की सूची जारी कर दी है इस सूची में सिंधी समाज के कई चेहरों को जगह मिली है उनमें रायपुर से सुनील छतवानी, तिल्दा से राहुल तेजवानी, बिलासपुर से श्याम लाल चंदानी, कोरबा से बच्चू लाल मखवानी के नाम शामिल है।

इन सभी को एल्डरमैन बनाए जाने पर राष्ट्रीय सिंध युवा ब्रिगेड के अमर पंजवानी, दौलत रोहड़ा, राजेश कुकरेजा, शंकरलाल वरंदानी,पप्पू जगवानी एवं छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष विशाल कुकरेजा ने सभी को बधाई देते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त किया है। विशाल कुकरेजा ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम सहित नगरी प्रशासन मंत्री शिव डहरिया जी एवं कांग्रेस पार्टी का सिंधी समाज हार्दिक दिल से धन्यवाद करता है। सरकार ने हमेशा ही सिंधी समाज के हितों को ध्यान रखते हुए यह निर्णय लिए हैं। आगे भी सरकार से सिंधी समाज के हित में फैसले लिए जाने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *