राष्ट्रीय विप्र फाउंडेशन के रायपुर शाखा एवं रायगढ़ शाखा द्वारा कोविड-19 कोरोना काल मे असामयिक मृत आत्माओं की शांति के लिए किया गया नारायण पूजन,तर्पण एवं गीता पाठ- डॉ.विकास पाठक
रायपुर/17 सितंबर 2020 आज छत्तीसगढ़ ही नही पूरे भारत मे विश्व मे कोविड-19 कोरोना नामक वायरस ने महामारी का रूप ले लिया है जिससे बड़ी संख्या में बहुत से लोग असामयिक मौत के गास में समा गए ऐसे मृत आत्माओं की शांति एवं मुक्ति के लिए राष्ट्रीय विप्र फाउंडेशन के रायपुर शाखा एवं रायगढ़ शाखा द्वारा नारायण पूजन,तर्पण एवं गीता पाठ कर पित्र पक्ष के मावस पर किया गया।
रायपुर शाखा के अध्यक्ष मुल्कराज की अस्वस्थ होने पर रायपुर शाखा प्रभारी दीपक शर्मा द्वारा सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए नारायण पूजन,तर्पण एवं गीता पाठ के आयोजन को श्रद्धा पूर्वक सम्पन्न कराया गया।
रायपुर शाखा प्रभारी दीपक शर्मा ने बताया कि कोविड-19 नामक कोरोना वायरस की महामारी से बहुत से लोग समय के पूर्व काल की गास बन गए।इसमी ऐसे लोग भी है जिनकी मृत्यु होगई उनके परिजनों को नही पता या उनके परिजनों को कोरोना वायरस के चलते उनका दाह संस्कार करना भी नसीब नही हुआ धार्मिक वेदों में इस बात का जिक्र है कि जब तक मृत आत्मा की शांति के लिए पूजा पाठ नही किया जाता तब तक उन्हें मुक्ति नही मिलती ऐसी स्थिति में मृत आत्माओं की शांति के लिए राष्ट्रीय विप्र फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष चरण शर्मा के निर्देश एवं नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के रायपुर शाखा एवं रायगढ़ शाखा द्वारा शोसल डिस्टेंस का पालन करते हुए मृत आत्माओं की शांति के लिए नारायण पूजन,तर्पण एवं गीता पाठ का आयोजन किया गया।विप्र फाउंडेशन के मीडिया प्रभारी डॉ.विकास पाठक ने बताया कि राष्ट्रीय विप्र फाउंडेशन कोरोना काल मे सबके हित के लिए लगातार कार्य कर रही है आज भी पित्र पक्ष के अमावस पर जिसकी तर्पण की तिथि आपको ज्ञात न हो ऐसी स्थिति में पितृ पक्ष के अमावस पर पूजा पाठ कर पितरों की आत्मा की शांति के लिए पूजन कार्यक्रम किया जाता है आज भी इस कोरोना काल मे देश मे जहाँ कही भी किसी की भी अकाल मृत्य हुई है उनकी आत्मा की शांति के लिए विप्र फाउंडेशन द्वारा रायपुर के स्टेशन रोड नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर पर पंडित नीलकंठ त्रिपाठी द्वारा एवं जजमान दीपक शर्मा,संजय शर्मा द्वारा नारायण पूजन,तर्पण एवं गीता पाठ कर आत्माओं की शांति के लिए किया गया पूजा पाठ आज के इस नारायण पूजन पर प्रदेश संगठन महामंत्री प्रद्युम्न सारस्वत,बसंत तिवाड़ी,डॉ.विकास पाठक एवं समस्त विप्रजन उपस्थित हुए।
भवदीय,
डॉ.विकास पाठक,
मीडिया प्रभारी
छत्तीसगढ़ विप्र फाउंडेशन
मो.9300291891

