विप्र समाज के प्रदेश अध्यक्ष चरण शर्मा जी एवं विधायक विकास उपाध्याय जी के पिताजी अनिरुद्ध उपाध्याय जी ने किया ध्वजारोहण- डॉ.विकास पाठक

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विप्र फाउंडेशन के प्रदेश कार्यालय में सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए किया गया ध्वजारोहण

विप्र समाज के प्रदेश अध्यक्ष चरण शर्मा जी एवं विधायक विकास उपाध्याय जी के पिताजी अनिरुद्ध उपाध्याय जी ने किया ध्वजारोहण- डॉ.विकास पाठक

रायपुर/15 अगस्त 2020 विप्र समाज द्वारा 74 वे स्वत्रंता दिवस के इस खुशी के अवसर पर राष्ट्रीय विप्र फाउंडेशन के प्रदेश कार्यालय रायपुर पर सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए प्रदेश अध्यक्ष चरण शर्मा जी एवं विधायक व संसदीय सचिव विकास उपाध्याय जी के पिताजी अनिरुद्ध उपाध्याय जी द्वारा किया गया ध्वजारोहण।इस ध्वजारोहण के अवसर पर राष्ट्रीय विप्र फाउंडेशन के विप्र बंधु हुए उपस्थित प्रदेश अध्यक्ष चरण शर्मा ने ध्वजारोहण के अवसर पर बताया कि आज के इस दिन के लिए हमारे पूर्वजो ने बहुत लंबी लड़ाई लड़ी ओर हम सब आजादी में सास ले सके इसके लिए बलिदान दिया है आज हम सब पूरा भारत देश आज 74 स्वतंत्रता दिवस बड़े ही धूम धाम से मना रहे कोरोना वायरस के चलते सोशल डिस्टेंस का पालन भी किया जा रहा है। आजादी के बाद भारत ने जीरो से शुरुआत की थी उस समय भारत के सामने सबसे बड़ी चुनोती भारत के हर नागरिक को सक्षम बनाने की जिम्मेदारी थी जो आज सफल भी है कोरोना संकटकाल के समय राष्ट्रीय विप्र फाउंडेशन ने समाज के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की उनकी जरूरतों को पूर्ण करने का निर्णय लिया गया इस अवसर पर समाज के विप्र बंधू स्वयं खुशी से आगे बढ़ते हुए समाज के जरूरतमंदों की मदद कर रहे है विप्र फाउंडेशन के मीडिया प्रभारी एवं प्रवक्ता डॉ.विकास पाठक ने बताया कि विप्र समाज द्वारा विप्र केयर योजना का शुभारंभ कुछ माह पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सयोजक शुशील ओझा जी द्वारा मुम्बई में किया गया इस कोरोना काल मे विप्र केयर योजना के अंतर्गत समाज के हर तबके का आर्थिक एवं मानसिक रूप से मदद की जाएगी आज स्वत्रंता दिवस के अवसर पर हमारे आदरणीय कैलाश जी पुजारी भाईसाहब ने स्वप्रेरणा से 5100 रुपये विप्र केअर में सहयोग राशि दी जिस समाज की कल्पना हमारे मुख्य सरंक्षक आदरणीय सत्यनारायण जी शर्मा व संस्थापक संयोजक आदरणीय सुशील जी ओझा ने की थी वह साकार हो रही है। आज के इस कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष प्रहलाद चौबे,शहर अध्यक्ष मुल्कराज शर्मा, प्रहलाद मिश्र,नरेश शर्मा, संजय शर्मा,प्रद्युम्न सारस्वत,बसंत तिवाड़ी,रवि शर्मा,मनीष शर्मा,दीपक शर्मा, राजा बाबू,दयानंद सारस्वत, प्रीतिश शर्मा,सुनील शर्मा, कैलाश पुजारी,अमित शर्मा, आंनद शर्मा, हरीश एवं समस्त विप्रजन उपस्थित हुए।

भवदीय,
डॉ.विकास पाठक,
मीडिया प्रभारी
विप्र फाउंडेशन छत्तीसगढ़
मो.9300291891

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *