साण्डेराव पुलिस थाना परिसर में वृक्षारोपण व सम्मान कार्यक्रम हुआ आयोजन—-

सुरेश राजपुरोहित बारवा
साण्डेराव पुलिस थाना परिसर में वृक्षारोपण व सम्मान कार्यक्रम हुआ आयोजन—-
साण्डेराव पुलिस थाना परिसर में वृक्षारोपण व सम्मान कार्यक्रम पुलिस सहायता संगठन के नेतृत्व में किया गया । थानाधिकारी धोलाराम परिहार ने बताया कि वृक्ष लगाने से ऑक्सीजन मिलती है उन्होंने अपने स्टॉफ़ कर्मियों से एक एक वृक्ष लगाने का निवेदन किया एवं उसकी सार संभाल नियमित रूप से करें । इसी के साथ पुलिस थाना साण्डेराव परिसर में वृक्ष लगाए गए साथ ही पुलिस सहायता संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह राजपुरोहित ने भी अपने संबोधन में बताया कि पेड़ धरती का श्रृंगार है एवं इसमें पर्यावरण शुद्ध होता है सभी को हर वर्ष अथवा जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए एवं संगठन के बारे में भी बताया कि मुंबई में कोरोना महामारी को लेकर रोजाना जरूरतमंदो को 500 भोजन पैकेट 45 दिनो तक व 5000 मास्क भी बाटे गए ओर बताया कि संगठन गरीब व मजदूर , असहाय , कोई भी समस्या या मुसीबत व्यक्तियों के लिए काम करता है ओर भी बहुत कुछ संगठन के उद्देश्य के बारे में बताया । इसी के साथ पुलिस सहायता संगठन के पाली युवा अध्यक्ष महेंद्र मेवाड़ा ने सम्मान कार्यक्रम में पुलिस सहायता संगठन के बैनर तले साण्डेराव थानाधिकारी धोलाराम परिहार के अच्छे कार्य को देखते हुए उनके काम को साण्डेराव नगरवासियों ने भी बहुत सराहना की जिसमे थानाधिकारी को कोरोना वॉरियर्स सम्मान पत्र , माला व मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया और साथ ही थानाधिकारी द्वारा संगठन के नवनियुक्त पदाधिकारीयो का भी नियुक्ति पत्र व आईं कार्ड देकर पदाधिकारीयो का भी स्वागत किया गया। थानाधिकारी ने संगठन के कार्य की बहुत सराहना की सभी के हित के लिए कार्य करे ओर संगठन के उज्ज्वल भविष्य की कामना की । कार्यक्रम में पुलिस सहायता संगठन के प्रदेश प्रवक्ता रितेश अग्रवाल, फालना नगर अध्यक्ष कर्मवीर मेवाड़ा , अमित मेहता, जितेंद्र कलावंत, विनोद राजपुरोहित , अमन सागर, रमेश महेंद्रा, किशोर पंवार, राजस्थान मीडिया प्रभारी सुरेश राजपुरोहित , नीलेश हरवानी , भूपेश मीणा, सुरेश बंजारा , रमेश सैन , बाली महिला अध्यक्ष निराली सैन, क्षत्रपालसिह राजपुरोहित , अनिल शर्मा ,जीतु मालवीय, जैकी माली, सुरेश कुमार , महेश कुमार,कैलाश कुमार, सेशाराम लुहार, अंबा लाल सोनी , लुबा राम देवासी,पाबु सिंह, महावीर मेवाड़ा , छगन राजपुरोहित व पुलिस स्टॉफ से जर्नादन सिंह, मांगीलाल , रमेश व सीमा विश्नोई इत्यादि लोग मौजूद थे संगठन के पदाधिकारियों ने थानाधिकारी के कार्य की सराहना कि व सभी को धन्यवाद दिया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *