संसदीय सचिव विकास उपाध्याय ने किया सिमगा थाने का औचक निरीक्षण साथ है स्टॉफ की सुनी समस्या


संसदीय सचिव विकास उपाध्याय ने किया सिमगा थाने का औचक निरीक्षण
:- स्टॉफ की सुनी समस्या, मुस्तैदी देख जताई प्रसन्नता

रायपुर, 15 अगस्त। रायपुर पश्चिम विधायक एवं संसदीय सचिव (गृह ) श्री विकास उपाध्याय ने आज सिमगा थाना का आस्कमिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना प्रभारी एव स्टॉफ की मुश्तैदी देख प्रसन्न्ता जाहिर करते हुए सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज संसदीय सचिव गृह श्री उपाध्याय बेमेतरा से ध्वाजारोहण कर वापस राजधानी रायपुर लौट रहे थे। इसी दौरान उन्होंने सिमगा थाना का आकस्मिक निरीक्षण किया। थाना में प्रभारी एव अन्य स्टाफ इस वक्त पूरी तल्लीनता से अपने-अपने काम मे जुटे थे। संसदीय सचिव श्री उपाध्याय को अचानक थाने में देख पूरा स्टॉफ हतप्रभ रह गया। श्री उपाध्याय ने थाने में पेंडिंग प्रकरण की जानकारी ली। इसके अलावा क्षेत्र में घटित अन्य प्रकरणों की जानकारियां लेते हुए लंबित प्रकरणों को प्राथमिकता के साथ निपटारा करने का निर्देश दिया। थाने का निरीक्षण करने के पश्चात उन्होंने थाना स्टॉफ की समस्याएं भी सुनी तथा समस्याओं के जल्द निराकरण का आश्वासन भी दिया। थाने मे स्टाफ़ की संख्या, उपलब्ध संसाधन आदि की जानकारी लेने के बाद उन्होंने स्टॉफ की मुस्तैदी की प्रशंसा की। सिमगा थाने का औचक निरीक्षण पश्चात वे राजधानी रायपुर लौट आए।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *