महापौर श्री एजाज ढेबर ने मरीन ड्राइव में सबसे ऊँचा तिरंगा फहराया

रायपुर – आज राजधानी के प्रथम नागरिक महापौर श्री एजाज ढेबर ने राजधानी रायपुर की शान सबसे ऊँचे राष्ट्रध्वज तिरंगे को रायपुर के मरीन ड्राइव तेलीबांधा तालाब में पहुँचकर 74वें स्वतंत्रता दिवस के पावन राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर फहराया. निगम जोन 9 के जोन अध्यक्ष श्री प्रमोद मिश्रा की उपस्थिति में राष्ट्रध्वज तिरंगा मरीन ड्राइव में 82 मीटर ऊँचे पोल पोस्ट पर फहराकर महापौर श्री ढेबर ने सभी राजधानीवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनायें दी एवं विश्वास व्यक्त किया कि शीघ्र ही सभी नागरिकों को कोरोना वायरस के संक्रमण से मुक्ति मिलेगी एवं जीवन सभी के लिये पूर्व की भांति सामान्य हो जायेगा. निगम जोन 6 के स्वास्थ्य विभाग की विशेष टीम ने मुख्य आयोजन के पूर्व पुलिस परेड ग्राउंड में नोवल कोरोना वायरस के संक्रमण के प्रसार की कारगर रोकथाम करने की दृष्टि से अभियानपूर्वक सेनेटाइजर स्प्रे करवाया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *