देवेंद्र नगर सेक्टर 3 के गार्डन में समिति अध्यक्ष श्री शेख इमरान जी वार्ड पार्षद तिलक पटेल समिति सदस्य द्वारा स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ध्वजारोहण कर झंडे को सलामी दी गई ।।

रायपुर:-देवेंद्र नगर सेक्टर 3 के गार्डन में समिति अध्यक्ष श्री शेख इमरान वार्ड पार्षद तिलक पटेल समिति सदस्य द्वारा स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ध्वजारोहण कर झंडे को सलामी दी गई ।।

शेख इमरान ने 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस की प्रदेशवासियों को बधाई शुभकामनाएं देते हुए कहा कि, 15 अगस्त, 1947 भारत को लंबे संघर्ष के बाद आजादी प्राप्त हुई।

शेख इमरान ने कहा कि, भारत की आजादी में अनेक वीरों का अहम योगदान रहा है। भारत का स्वतंत्रता दिवस न केवल ब्रिटिश राज के शासन से भारत की आजादी को दर्शाता है, बल्कि देश की एकता अखंडता शक्ति को भी दर्शाता है। वर्षों तक अंग्रेज़ों के द्वारा गुलामी झेलने के बाद 15 अगस्त 1947 को हमारा देश आज़ाद हुआ था। अंग्रेज़ों के अत्याचार सहने के बाद कितने ही सेनानियों ने बलिदान दिया तब जाकर कहीं हमे आज़ादी मिली। हालाँकि अंग्रेजों से आजादी पाना भारत के लिये आसान नहीं था; लेकिन कई महान लोगों और स्वतंत्रता सेनानियों ने इसे सच कर दिखाया। अपने सुख, आराम और आजादी की चिंता किये बगैर उन्होंने अपने भावी पीढ़ी को एक स्वतंत्र भारत देने के लिये, अपना जीवन बलिदान कर दिया।

   शेख इमरान ने कहा कि, भारत के स्वतंत्रता संग्राम ने दुनिया को प्रेरित किया है क्योंकि यह दुनिया में सबसे अहिंसक अभियान था। स्वतंत्रता आंदोलन का नेतृत्व करने वाले नेताओं को न केवल भारत में, बल्कि पूरे विश्व में श्रद्धा के साथ याद किया जाता है ।

उन्होंने कहा कि, एकता भाई चारे से हम कोरोना महामारी को हरा पाने में सफल होंगे साथ ही स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए विभिन्न कार्यक्रमों या गतिविधियों का आयोजन करते समय कुछ निवारक उपायों का पालन करना अनिवार्य है। सामाजिक दूरी को बनाए रखना, मास्क पहनना, उचित स्वच्छता, भीड़ से बचना, कमजोर व्यक्तियों की सुरक्षा करना और स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी सभी COVID-19 दिशानिर्देशों का पालन करना शामिल है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *