कन्हैया अग्रवाल जी ( प्रदेश कांग्रेस महामंत्री) द्वारा तोहिद छत्तीसगढ़ मुस्लिम फाउंडेशन मदरसा मे ध्वजारोहण किया गया

तोहिद छत्तीसगढ़ मुस्लिम फाउंडेशन
द्वारा मदरसा के सामने ध्वजारोहण का कार्यक्रम जिसके मुख्य अतिथि के रूप मे श्री कन्हैया अग्रवाल जी ( प्रदेश कांग्रेस महामंत्री) द्वारा ध्वजारोहण किया गया आपसी भाईचारे का संदेश दिया गया जिसमे सभी समाज केसदस्य शामिल हुए
कन्हैया अग्रवाल जी ( प्रदेश कांग्रेस महामंत्री) ने 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस की प्रदेशवासियों को बधाई शुभकामनाएं देते हुए कहा कि, 15 अगस्त, 1947 भारत को लंबे संघर्ष के बाद आजादी प्राप्त हुई।
कन्हैया अग्रवाल जी ने कहा कि, भारत की आजादी में अनेक वीरों का अहम योगदान रहा है। भारत का स्वतंत्रता दिवस न केवल ब्रिटिश राज के शासन से भारत की आजादी को दर्शाता है, बल्कि देश की एकता अखंडता शक्ति को भी दर्शाता है। वर्षों तक अंग्रेज़ों के द्वारा गुलामी झेलने के बाद 15 अगस्त 1947 को हमारा देश आज़ाद हुआ था। अंग्रेज़ों के अत्याचार सहने के बाद कितने ही सेनानियों ने बलिदान दिया तब जाकर कहीं हमे आज़ादी मिली। हालाँकि अंग्रेजों से आजादी पाना भारत के लिये आसान नहीं था; लेकिन कई महान लोगों और स्वतंत्रता सेनानियों ने इसे सच कर दिखाया। अपने सुख, आराम और आजादी की चिंता किये बगैर उन्होंने अपने भावी पीढ़ी को एक स्वतंत्र भारत देने के लिये, अपना जीवन बलिदान कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *