*सरगुजा से रिपोटर तौफीक अहमद खान
सांई कृपा समिति रायगढ़ ने गरीबों को मास्क व सेनेटाइजर वितरण किया*
असलम खान धरमजयगढ़ /रायगढ़ न्यूज़ -मौजूदा कोरोना काल में गरीबों को मदद की निहायत दरकार है.साथ ही उन्हें उनके स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने की नितांत आवश्यकता है. ऐसे में आज शनिवार 25 जुलाई सांई कृपा समिति द्वारा बेहतर पहल करते हुए रायगढ़ स्थित विभिन्न धार्मिक स्थलों में सड़क किनारे गरीब परिवारों और दीनदुखियो को मास्क व सेनिटाइजर का वितरण किया गया।
इसमे सबसे अच्छी बात यह है कि समिति ने रायगढ़ के विकासखंड सारंगढ़ के स्व सहायता समूह एकता महिला ग्राम संगठन गोडम से मास्क खरीदकर बांटा।समिति के अध्यक्ष सूरज जायसवाल का कहना है कि सरकार के विभिन्न योजनाओ में से सेल्फ हेल्प ग्रुप स्कीम एक ऐसी योजना है ,जिसमे महिलाओ को प्रेरित किया जाता है कि वो आत्म निर्भय बने, और महिला समूह के माध्यम से मार्केट में चलने जैसे प्रोडक्ट को बनाकर लोकल जगहों में बेच कर अपने समूह का औऱ खुद के रोजी रोटी के लिए रास्ता बना सके।समिति में जब भी कुछ आगामी कार्यक्रम के लिए प्रयास किया जाएगा तब तब स्व सहायता समूह से बने प्रोडक्ट को ध्यान में रखते हुये किया जायेगा।इस कार्यक्रम में समिति के सदस्य गोलडी राजा नामदेव, सुयश केसरवानी, अमर हलवाई, साहेब सिंग हजारा, हरिशंकर पटेल, सन्नी सलूजा, अमन अग्रवाल, विवेक वर्मा आदि मौजूद रहे वहीँ समिति में पहली महिला सदस्य के रूप में मोनिका इजारदार भी जुड़ी है जो हमारे छत्तीसगढ़ और रायगढ़ जिले की यूथ आइकॉन और प्रेरक भी हैं।

