शेख इमरान ने कारगिल विजय दिवस पर वीर जवानों की शौर्यता को किया नमन

आज कारगिल विजय दिवस के 21 वर्ष पूरे हो गए हैं। वर्ष 1999 में आज ही के दिन भारतीय सेना ने पाकिस्तान से कारगिल युद्ध में जीत हासिल की थी। बता दें कि भारत में विजय दिवस कारगिल युद्ध में शहीद हुए जवानों के सम्मान में पूरे भारत में मनाया जाता है।

शेख इमरान ने जानकारी देते हुवे कहा कि आज से ठीक 21 साल पहले 26 जुलाई को भारतीय सेना (इंडियन आर्मी) ने ऐसा शौर्य और पराक्रम दिखाया था जिसका इतिहास में कोई मुकाबला नहीं है। कारगिल की चोटियों पर दुश्मन ने कब्जा कर लिया था। लेकिन भारतीय सेना ने पाकिस्तान के सैनिकों को मारकर उन पहाड़ों की चोटियों पर अपना कब्जा कर लिया था।

फिर 18 हजार फीट की ऊंचाई पर तिरंगा लहराने के लिए भारतीय सेना के शूरवीरों ने ऑपरेशन विजय का इतिहास रचा दिया। यह कब्जा करना कितना मुश्किल रहा होगा, हम और आप सिर्फ अंदाजा ही लगा सकते हैं। इसीलिए आज के दिन मे शेख इमरान उन अमर जवानों को सलाम कह रहा हू जो कारगिल में शहीद हुए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *