पहले पुलिस कार्यवाही पर सवाल,और अब युवतियों के ही चरित्र पर लगाया धब्बा, राजधानी में पत्रकार के खिलाफ शिकायत करने युवतियां पहुँची थाने
रायपुर,26 जुलाई 2020। राजधानी रायपुर में एक निजी वेब पोर्टल के पत्रकार ने पहले पुलिसिया कार्यवाही पर सवाल उठाते हुए पुलिस प्रशासन को घेरे में डाल उनके द्वारा की गई कार्यवाही को गलत दर्शाया, और फिर बाद में पुलिस ने जिन युवतियों पर कार्यवाही की थी, उन्ही के चरित्र पर टिप्पणी कर अश्लीलता का धब्बा लगा दिया।
दरअसल मामला खम्हारडीह थाना का है जहां कुछ युवतियां तथाकथित पत्रकार हेमंत शर्मा के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाने पहुँची, उन्होंने बताया कि पत्रकार शर्मा ने उनके विरुद्ध झूठी व भ्रामक खबर को प्रसारित कर ना केवल उनका बल्कि उनके परिवार के मान-सम्मान को भी ठेस पहुँचाई है।
पीड़ित युवती सोनाली सिंह ने कहा कि पत्रकार ने उन पर अर्नगल आरोप लगाए है कि उनके निवास में युवतियां आपत्तिजनक माहौल में गिरफ़्तार की गई थी, जो कि पूरी तरह से झूठ है। सोनाली ने कहा कि किसी की निजी स्वार्थ की पूर्ति के लिए पत्रकार हेमंत शर्मा ने विभिन्न प्रकार के आरोप लगा समाज में उनकी प्रतिष्ठा को धूमिल करते हुए गलत तरीके से सभी के सामने पेश किया है। युवतियों ने कहा कि वे सभी केवल जन्मदिन का जश्न मना रही थी जिसके सभी प्रमाण उनके पास मौजूद है। वे सभी प्रमाण न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर पत्रकार हेमंत शर्मा के विरुद्ध याचिका दायर कर मानहानि का केस करेंगे।
वही थाना प्रभारी ममता शर्मा अली ने बताया कि उक्त पत्रकार द्वारा पहले पुलिसिया कार्यवाही को लेकर सवाल उठाए जा रहे थे व पुलिस की कार्यवाही को गलत ठहराया जा रहा था, इससे पुलिस प्रशासन की आम जनता के बीच नकारात्मक छवि बनती हैं। थाना प्रभारी शर्मा ने कहा कि अब यह पत्रकार नहीं तय करेंगे कि पुलिस को किस प्रकार की कार्यवाही करनी चाहिए, यह काम प्रशासन के आला पुलिस अधिकारियों का होता है। ममता शर्मा अली ने कहा कि वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा के पश्चात उक्त मामले पर कार्यवाही की जा सकती है।
वही दूसरी ओर पत्रकार ने भारतीय जनता पार्टी व उनके नेताओ की छवि को धूमिल करने के उद्देश्य से गलत खबर चलाई जिससे भाजपाइयों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भाजपा नेताओं ने कहा कि पूरे मामले की शिकायत वे हाईकमान से करे उचित निर्देश प्राप्त कर प्रशासन में शिकायत दर्ज करवाएंगे जिससे कोई भी संस्थान या पत्रकार भविष्य में पार्टी की छवि को धूमिल करने के उद्देश्य से इस प्रकार के कृत्य को ना दोहराए।

