रायपुर। विधायक सत्यनारायण शर्मा ने प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव की बड़ी बहन श्रीमती मोहिनी सिंह राणा के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। सत्यनारायण शर्मा ने उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है और शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
सत्यनारायण शर्मा ने स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव की बड़ी बहन श्रीमती मोहिनी सिंह राणा के निधन पर दुख व्यक्त किया

