चरामेति फाउंडेशन द्वारा बाल आश्रम में वितरित की गई कापियां फल सहित लेखन सामग्री भी वितरित की गई।

चरामेति फाउंडेशन द्वारा बाल आश्रम में वितरित की गई कापियां

फल सहित लेखन सामग्री भी वितरित की गई।

कुष्ठ आश्रम में भी बांटे फल

  चरामेति फाउंडेशन प्रतिवर्ष बाल आश्रम एवं कम आय वर्ग के परिवारों के जरूरतमंद बच्चों को कापियों सहित अन्य लेखन सामग्री यथा पेन, पेन्सिल,  रबर,  स्केल,  शार्पनर आदि वितरित करतीं हैं।
 इस वर्ष इस सेवा कार्य की शुरुआत कचहरी चौक स्थित बाल आश्रम में रह रहे निराश्रित बच्चों को कापियां एवं अन्य आवश्यक लेखन सामग्री प्रदान कर की गई।
  इस अवसर पर श्रीमती अनुकृति किशोर ओझा साल्वे के सौजन्य से  बाल आश्रम एवं पंडरी स्थित कुष्ठ आश्रम में फल भी वितरित किये गये।
 इस कार्यक्रम में राजेन्द्र ओझा,  चंद्र नारायण निर्मलकर,  ह्रषीक ओझा, भूपेन्द्र ठाकुर,  भागवत प्रसाद शर्मा,  अनिल चंद्राकर आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *