पंडित संत राम ने अपना जीवन सादगी, ईमानदारी, गरीबों और समाज की सेवा में गुजारा : देवी लाल प्रधान नेहरु युवा मंडल
30 जून (गगरेट )हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व वन मंत्री पंडित संत राम जी की पुण्यतिथि मंगलवार को दोपहर 12:00 बजे गगरेट में नेहरू युवा मंडल गगरेट के पदाधिकारियों ने श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं नेहरू युवा मंडल के प्रधान देवी लाल ने मुख्य रूप से उपस्थिति दर्ज करवाई इस अवसर पर पंडित संत राम जी को नेहरू युवा मंडल के सभी पदाधिकारियों ने श्रद्धांजलि दी और उनके द्वारा करवाए गए कार्यों को याद किया देवीलाल ने कहा की पंडित संत राम जी कांग्रेस पार्टी के ईमानदार और कर्मठ नेता थे जिन्होंने अपना जीवन कांग्रेस पार्टी की मजबूती के लिए निछावर कर दिया और जब जब वह प्रदेश सरकार में उन्हें कैबिनेट मंत्री बनने का मौका मिला तब तक उन्होंने बिना किसी भेदभाव से प्रदेश के हर जिले में विकास कार्य किए पंडित संत राम ने अपना जीवन सादगी, ईमानदारी, गरीबों और समाज की सेवा में गुजारा। और जब भी वह जिला उन्नाव का दौरा करते थे तब वह अपने पुराने सहयोगियों से जरूर मिला करते थे और हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद् सिंह की अगुवाई में क्षेत्र के विकास को और गति प्रदान की है। देवीलाल ने युवाओं को बताया कि पंडित संत राम जी जिस तरह बिना किसी भेदभाव से हर व्यक्ति और हर क्षेत्र का कार्य करते थे आज हमें उनके चलाए गए मार्ग पर करना चाहिए अभी हम शिखर तक पहुंच सकेंगे इस अवसर पर नेहरू युवा मंडल के गौरव पंडित, रोहित शर्मा सुनील ठाकुर अमृता देवी सहित कई नेहरू युवा मंडल के कई पदाधिकारी उपस्थित थे

