श्रीमती आशा चौहान ने छत्तीसगढ़ के प्रथम मुख्यमंत्री अजीत जोगी जी को श्रद्धांजलि अर्पित की…

श्रीमती आशा चौहान ने छत्तीसगढ़ के प्रथम मुख्यमंत्री अजीत जोगी जी को श्रद्धांजलि अर्पित की…

रायपुर महिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष ने छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धांजली दी है. उन्होंने मृतात्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को दुख सहने की शक्ति प्रदान करने ईश्वर से प्रार्थना की है.

रायपुर शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमति आशा चौहान ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि अजीत जोगी एक अच्छे प्रशासक, प्रखर चिंतक एवं कुशल राजनीतिज्ञ थे. प्रदेश और देश की राजनीति में उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता. जोगी जी का निधन छत्तीसगढ़ के लिए अपूरणीय क्षति है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *