डॉ रामेश्वर सोनवानी ने छत्तीसगढ़ के प्रथम मुख्यमंत्री अजीत जोगी जी को अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित किये……….
सिटी डेंटल हॉस्पिटल डगनिया बाजार रायपुर के संचालक डॉ रामेश्वर सोनवानी ने अजीत जोगी जी को याद करते हुए उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया और उनके परिवार व समर्थको को इस कठिन समय से उबरने के लिए भगवान से प्रार्थना किया. डॉ रामेश्वर ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि जोगी जी से 2-3 बार मुलाक़ात हुई थी वे ज़ब भी किसी से मिलते थे तो सामने वाला अजनबी होते हुए भी उनको ऐसा अहसास होता था जैसे पुराने जान पहचान वाले हों, वे सभी से प्रसन्नता पूर्वक मिलते थे.
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री
अजीत जोगी जी एक अच्छे प्रशासक, प्रखर चिंतक एवं कुशल राजनीतिज्ञ थे. प्रदेश और देश की राजनीति में उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता. उनका व्यक्तित्व हम सभी के लिए सदैव प्रेरणा दायक रहेंगे !
जोगी जी का निधन छत्तीसगढ़ के लिए अपूरणीय क्षति है.

