छत्तीसगढ़ प्रदेश में शनिवार को 32 कोरोना पॉजिटिव मरीज की पहचान की गई. इसमें से दो नये मरीज राजधानी रायपुर से है. एक मरीज बिरगांव ट्रांसपोर्ट नगर की व दूसरी चंगोराभाठा(महिला) निवासी हैं. चंगोराभाटा निवासी महिला टीबी की मरीज है. वहीं दूसरी बिरगांव निवासी महिला की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है. वह मंगलवार को ही जांजगीर चांपा से रायपुर आई थी. स्वास्थ्य हमला दोनों कोरोना मरीजों को भर्ती करने की प्रकिया जारी कर दी है. नए कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद पूरे इलाके को सील कर दिया गया है. केवल इमरजेंसी सेवाओं को ही छूट मुहैया की गई है.
छत्तीसगढ़ की राजधानी में मिले दो अन्य कोरोना पॉजिटिव, इस इलाके में मिला तीसरा मरीज, प्रशासन ने कंटेनमेंट जोन किया घोषित…

