धरसींवा विधायक की पोस्ट पर एक युवक ने की आपत्तिजनक अश्लील टिप्पणियां, तेलीबांधा थाना में शिकायत

सोसल मीडिया में लगातार एक युवक द्वारा धरसींवा विधानसभा की विधायिका श्रीमती अनिता योगेंद्र शर्मा को अश्लील मैसेज कर रहा था। जिसकी जानकारी मिलते ही साहू समाज के पूर्व रायपुर संभाग अध्यक्ष,जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव व पूर्व जनपद सदस्य धरसींवा जयंत साहू ने गुरुवार रात को तेलीबांधा थाना में लिखित शिकायत की और आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग किया तत्पश्चात जयंत ने इस पूरे मामले की जानकारी फोन पर रायपुर आईजी आनंद छाबड़ा को दी जिसके बाद आईजी ने अस्वस्थ करते हुए कहा आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जायेगा जिसके बाद आरोपी पिकेश साहू दोन्दे कला निवासी को गिरफ्तार कर लिया गया है। वही इस मामले मे जयंत साहू ने कहा आरोपी साहू हो या अन्य समाज का ऐस घटना को अंजाम देने वालो के खिलाफ कार्यवाही होनी चाहिए आगे श्री साहू ने कहा अनीता शर्मा छेत्रिय विधायक होने के साथ साथ शहीद योगेंद्र शर्मा की पत्नी है ऐसे घटना उनके साथ हो इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *