छत्तीसगढ़ आम आदमी पार्टी R.T.I. प्रकोष्ठ ने जोगी जी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

छत्तीसगढ़ आम आदमी पार्टी R.T.I. प्रकोष्ठ,

प्रेस विज्ञप्ति-

छत्तीसगढ़ आम आदमी पार्टी R.T.I. प्रकोष्ठ ने जोगी जी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

दिनांक 29 मई 2020,
छत्तीसगढ़ के प्रथम मुख्यमंत्री अजीत जोगी जी के निधन पर आम आदमी पार्टी की R.T.I.प्रकोष्ठ शोक व्यक्त किया है।
प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा ने अजित जोगी जी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ को पहचान जोगी जी ने दिलवाई थी।
जोगी जी ने अपना सारा जीवन प्रदेश के लोगों की सेवा करते हुए बिताया
उनकी सेवा प्रदेश के नेताओं के लिये एक आदर्श है।
आम आदमी पार्टी की R.T.I.प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव देवेंदर भाटिया ने जोगी जी के निधन को प्रदेश की बड़ी क्षत्ति बताते हुए कहा कि जोगी जी एक ऐसे नेता थे जिनके पास हर एक आम आदमी की पहुंच थी।
आम आदमी पार्टी की R.T.I.प्रकोष्ठ के प्रदेश सह सचिव संजय गुप्ता ने जोगी जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि जोगी जी के निधन से बनी जनाधार वाले नेता की भरपाई को वर्षों लगेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *