स्वर्गीय श्री रामाधर शर्मा एवं स्वर्गीया श्रीमती सुशीला शर्मा की स्मृति में पुलिस थाना, पुरानी बस्ती में छाता वितरण
चरामेति फाउंडेशन के तत्वावधान में भीषण गर्मी में राहत प्रदान करने के उद्देश्य से सड़क यातायात की ड्यूटी में लगे पुलिस कर्मियों को छाते वितरित किये जा रहे हैं। यह छाते आगामी वर्षा ऋतु में भी उपयोगी सिद्ध होंगे। छाते थाने को सौंपे जा रहें हैं ताकि जिसकी ड्यूटी लग रही हो उसके काम आ सकें।
थाना प्रभारी श्री राजेश सिंह जी, प्रधान आरक्षक श्री जयनाथ सिंह जी, श्री घनश्याम मिश्रा, श्री लखन लाल टंडन, उप निरीक्षक द्वय आदि की उपस्तिथि में पुलिस थाना, पुरानी बस्ती में छाते वितरित किये गये।
उपरोक्त कार्यक्रम समाज सेवी श्री लक्ष्मी नारायण लाहोटी, तिरंगा वंदन मंच के संयोजक श्री मुकेश भाई शाह, चरामेति फाउंडेशन के राजेन्द्र ओझा, गौरव दुबे, रोशन बहादुर, चंद्र नारायण निर्मलकर, के साथ ही साथ सुभाषिनी शर्मा, पी वी एस नागेश, कृष्ण मूर्ति कासी, हरीश भाई कोटक, जितेन्द्र भाई चौहान, किशोर साल्वे, संतोष लूखे, शंकर लाल अग्रवाल, ईश्वर भाई राठौड़, मयूर भाई पटेल, हेमंत भाई गोहिल आदि की उपस्तिथि एवं सहयोग से संपन्न हुआ।


