धरसींवा विधायक श्रीमती अनिता योगेंद्र शर्मा को सोसल मीडिया में एक युवक द्वारा अश्लील टिप्पणी पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्रीमती संतोषी बंजारे ने कड़े शब्दों में निंदा की है। अखिल भारतीय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी के निर्देश पर स्पिक अप इंडिया के तहत पूरे देश के काँग्रेसी इस बात को लेकर केंद्र सरकार से मांग कर रहे है कि कोरोना महामारी से लड़ते आम जनता कंगाल हो चुकी है मजदूरों, किसानों प्रवासी मजदूरों के लिए 10000 रुपये तत्काल उनके खाते में कैश ट्रांसफर सहित न्याय योजना के 7500 रुपये 6 माह तक देने आम जनता की ओर से प्रधानमंत्री मोदी जी से आग्रह करने धरसींवा विधायक श्रीमती अनिता योगेंद्र शर्मा फेसबुक लाइव आने पर दोन्देकला निवासी पिकेश साहू द्वारा कमेंट्स बॉक्स में अश्लील टिप्पणी की है जिसकी रायपुर जिला पंचायत के पूर्व सदस्य श्रीमती संतोषी पप्पू बंजारे ने कड़े शब्दो मे निंदा करते हुए अश्लील कमेंट्स करने वाले युवक की तत्काल ग्रिफ्तारी की मांग एस पी रायपुर से की है धरसींवा के पूर्व जनपद अध्यक्ष राजेन्द्र पप्पू बंजारे ने धरसींवा विधायक श्रीमती अनिता शर्मा जी सोसल मीडिया में फेसबुक लाइव आने पर एक युवक द्वारा कमेंट्स बॉक्स में अश्लील टिप्पणी पर कहा कि यह एक घटिया सोच को दर्शाने वाला कार्य है। विधायक तो एक उदार हृदय की महिला हैं। वे लगातार 7 वर्षो से धरसींवा में सक्रिय भूमिका में है इसी से घबराए भाजपा मानसिकता के लोग भद्दे कमेंट्स कर हतोत्साहित करना चाहते है जिसमे ऐसे लोग कभी भी सफल नही होंगे। पूर्व जनपद अध्यक्ष राजेंद्र बंजारे ने आगे कहा कि जरूरत इस बात को समझने की है कि स्त्री और पुरुष दोनों एक दूसरे के पूरक हैं प्रतिस्पर्धी नहीं और मानव सभ्यता के विकास एवं एक सभ्य समाज के निर्माण के लिए एक दूसरे के प्रति संवेदनशीलता तथा सम्मान का भाव आवश्यक है। और भारत की अनेकों नारियों ने समय समय पर यह सिद्ध किया है कि वह अबला नहीं सबला है, केवल जननी नहीं ज्वाला है। संविधान के अनुच्छेद 19 (1) (A) के तहत सभी नागरिकों को अभिव्यक्ति की आजादी दी गई है. इंटरनेट और सोशल मीडिया ने इसे प्रोत्साहित करने में अहम रोल निभाया है. हालांकि अभिव्यक्ति की यह आजादी उसी सीमा तक है, जहां तक आप किसी कानून का उल्लंघन नहीं करते हैं और दूसरे को आहत या नुकसान नहीं पहुंचाते हैं.अगर आपके किसी पोस्ट पर या फिर किसी पोस्ट को शेयर करने से किसी की भावना आहत होती है , तो आपको जेल की हवा खानी पड़ सकती है.धरसींवा के पूर्व जनपद अध्यक्ष राजेन्द्र बंजारे ने मांग है कि धरसींवा विधायक के फेसबुक वॉल पर टिप्पणी करने वाले आरोपी को जल्द पकड़ कर जेल भेजा जाए, जिससे भविष्य मे इस तरह कोई भी ब्यक्ति किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति के लिये ऐसी सोच एवम ऐसे शब्दों का प्रयोग न करे।
धरसींवा विधायक श्रीमती अनिता योगेंद्र शर्मा को सोसल मीडिया में एक युवक द्वारा अश्लील टिप्पणी पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्रीमती संतोषी बंजारे ने कड़े शब्दों में निंदा की

