'गुड न्यूज' के खातिर ब्रेक लेंगी करीना कपूर

ऐक्ट्रेस करीना कपूर अपने वर्क कमिटमेंट्स को लेकर काफी सीरियस रहती हैं। उनका शेड्यूल भले ही कितना ही बिजी क्यों न हो लेकिन वह अपने प्रॉजेक्ट्स को क्लैश नहीं होने देती हैं। हालांकि, कई बार ऐसा कर पाना शायद उनके लिए भी संभव नहीं हो पाता है और ऐसा ही कुछ अब हुआ है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, करीना कपूर एक फिल्म के लिए चंडीगढ़ में शूटिंग कर रही हैं, लेकिन उन्हें इससे छोटा सा ब्रेक लेना पड़ रहा है। दरअसल, 18 नवंबर को उनकी अपकमिंग फिल्म ‘गुड न्यूज’ का ट्रेलर रिलीज होना है, ऐसे में करीना का इवेंट का हिस्सा बनना जरूरी है।

इस कमिटमेंट को पूरा करने के लिए वह अपने करंट शूटिंग प्रॉजेक्ट से ब्रेक लेंगी, ताकि वह फिल्म की पूरी टीम के साथ मौजूद रहें। वैसे ऐसी भी खबरें हैं कि करंट प्रॉजेक्ट को ज्यादा नुकसान न हो इसके लिए करीना एक्स्ट्रा घंटे भी शूटिंग कर रही हैं।

बता दें कि, फिल्म ‘गुड न्यूज’ के अब तक सिर्फ पोस्टर्स ही रिलीज हुए हैं। इस मूवी में करीना के साथ ही अक्षय कुमार, दिलजीत दोसांझ और कियारा आडवाणी लीड रोल में नजर आने वाले हैं।

Source: Bollywood

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *