सत्र से पहले विपक्ष से गर्मजोशी से मिले PM मोदी

नई दिल्लीसंसद का शीत सत्र शुरू होने से पहले रविवार को आयोजित सर्वदलीय बैठक में पीएम नरेंद्र मोदी भी शामिल हुए। उन्होंने खुद मीटिंग की तस्वीरें ट्वीट करते हुए उम्मीद जताई कि आगामी सत्र में भारत के विकास और नागरिकों के सशक्तीकरण के लिए रचनात्मक चर्चा हो पाएगी। शीत सत्र को ऐतिहासिक बताते हुए पीएम मोदी ने कहा कि यह राज्यसभा का यह 250वां सत्र होगा, उम्मीद है कि दोनों सदनों में सार्थक चर्चा होगी।

इस मीटिंग में पीएम नरेंद्र मोदी के अलावा होम मिनिस्टर और बीजेपी चीफ अमित शाह भी मौजूद थे। मीटिंग की तस्वीरें भी पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने ही ट्विटर अकाउंट से साझा की हैं। इनमें से एक फोटो में वह राज्यसभा में कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद और लोकसभा में लीडर अधीर रंजन चौधरी से गर्मजोशी से मुलाकात दिख रहे हैं।

इस मीटिंग के बाद पीएम मोदी एनडीए में शामिल दलों के सांसदों और फिर बीजेपी की संसदीय दल की मीटिंग में भी शामिल हुए। पीएम मोदी ने एनडीए मीटिंग को लेकर लिखा, ‘हमारा गठबंधन देश की विविधता और आकांक्षाओं का प्रतिनिधित्व करता है। हम सभी मिलकर देश के किसानों, युवाओं, महिलाओं और देश के गरीबों के जीवन में बदलाव के लिए कोई कोर-कसर बाकी न रखेंगे।’

Source: National

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *