दीपिका-रणबीर का पुराना विडियो फिर आया सोशल मीडिया पर सामने

दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर रिलेशनशिप को लेकर अपनी-अपनी लाइफ में काफी आगे बढ़ चुके हैं। दीपिका अब जहां रणवीर सिंह की वाइफ हैं तो वहीं रणबीर ऐक्ट्रेस आलिया भट्ट को डेट कर रहे हैं। इस सब के बावजूद फैन्स अभी भी इन दोनों सितारों को साथ में देखना पसंद करते हैं। दोनों का एक पुराना विडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है जिसमें वह साथ में बर्थडे विश करते दिख रहे हैं।

दरअसल, यह विडियो साल 2015 का है जब रणबीर और दीपिका की फिल्म ‘तमाशा’ रिलीज हुई थी। इस मूवी के प्रमोशन के दौरान ही इस विडियो को दोनों ने शूट किया था, जिसमें वह ऐक्टर आदित्य रॉय कपूर को बर्थडे विश करते नजर आ रहे हैं।

इन दोनों को आदित्य को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने का अंदाज काफी फनी था। यही वजह है कि इतने टाइम बाद भी इस क्लिप के सोशल मीडिया पर सामने आने पर भी लोग विडियो को देख हंस रहे हैं।

वैसे बता दें कि, दीपिका और रणबीर अब काफी अच्छे दोस्त हैं। दोनों की जोड़ी को दर्शक जिस तरह पसंद करते हैं कि उसे देखते हुए इन्हें हाल ही में एक ब्रैंड के विज्ञापन में भी साथ में कास्ट किया गया था। कुछ दिनों पहले दोनों के बड़े पर्दे पर फिर से साथ दिखने की रिपोर्ट्स भी सामने आई थीं लेकिन उन्हें बाद में गलत ठहरा दिया गया था।

Source: Bollywood

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *