जुलूस-ए-मोहम्मदी का इस्तकबाल
एवरग्रीन वेलफेयर फाउंडेशन, बैजनाथपारा द्वारा जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी के मुबारक मौके पर निकाले गए जुलूस-ए-मोहम्मदी का दिली इस्तकबाल किया गया। जुलूस में शामिल आशिक़ाने रसूल का फूल बरसा कर भव्य स्वागत किया गया और सभी को जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी की दिली मुबारकबाद पेश की गई।
इस अवसर पर फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. एहतेशाम हुसैन ने जुलूस-ए-मोहम्मदी को आपसी भाईचारे, अमन, चैन और मोहब्बत का प्रतीक बताते हुए कहा कि ऐसे मुबारक मौके समाज में एकता, सौहार्द और आपसी भाईचारे का पैगाम देते हैं।
उन्होंने सभी को जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी की मुबारकबाद पेश की और अल्लाह तआला से दुआ की कि इस मुबारक मौके को अपनी बारगाह में कबूल फरमाए तथा हमारे शहर और समाज में हमेशा अमन, चैन, भाईचारा और खुशहाली कायम रखे।

