वक़्फ़ बोर्ड अध्यक्ष सलाम रिज़वी ने निशुल्क चिकित्सा शिविर जगदलपुर का फीता काटा

15 सितम्बर 2019, रविवार माह ए मोहर्रम के मौके पर, ईमाम हुसैन की याद में, पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी, एक दिवसीय स्वास्थ शिविर का आयोजन, युवा मुस्लिम समाज जगदलपुर, द्वारा अंजुमन स्कूल मोती तालाब पारा, जगदलपुर में आयोजित किया गया, कार्यक्रम का उदघाटन नव नियुक्त राज्य वक़्फ़ बोर्ड अध्यक्ष श्री सलाम रिज़वी ने फीता काट कर किया, श्री रिज़वी ने कहा कि “जन सेवा के लिए एसे कार्यक्रम का आयोजन बहुत ही अच्छी पहल है, एक साथ मिल कर ही समाज की तरक्की मुमकिन है”,

इस शिविर का लाभ विभिन समाज एवं वर्ग के करीब 500 से अधिक लोगों ने लिया, जिसमे नेत्र विशेषयज्ञ, नाक कान गला विशेषयज्ञ, दंत विशेषयज्ञ, फिजियोथैरेपी, स्वीच थैरेपी, बी.पी./ शुगर जांच, निशुल्क दवाएं, जैसी जांच एवं सुविधाएं बिना किसी शुल्क के मुफ्त मुहैया कराया गया, डॉ रजनी, डॉ अब्दुल रहमान, डॉ मुकेश ध्रुव, डॉ विजय कुमार, डॉ संजय ठाकुर, डॉ चन्द्रभन सिंह, डॉ अक्षय, डॉ पराशर, डॉ गरिमा मरकाम, डॉ मुहम्मद शाहनवाज़, डॉ मुहम्मद हान ने अपनी सेवाएं प्रदान की।

युवा मुस्लिम समाज जगदलपुर के अध्यक्ष वसीम अहमद ने बताया कि संगठन का मुख्य उद्देश्य समाज सेवा है, इसी कड़ी में पिछले वर्ष से इस शिविर का आयोजन ईमाम हुसैन के अम्न, मुहब्बत, भाईचारे के पैगाम को आम करने के मकसद से किया गया, सभी समाज एवं वर्ग के लोगों ने शिविर में आ कर हमे सेवा का मौका दिया, कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए मैं अपनी टीम इमरान बारवटिया, असलम बेलिम, राशिद पवार, निज़ाम उर रहमान, नदीम खान, उस्मान रज़ा, फैसल नवी, अब्दुल कय्यूम, साजिद खान, अब्दुल अज़ीज़, मुहम्मद सरफ़राज़, रिज़वान, शेख आदिल क़ादरी को पूरा श्रेय देता हूँ जन हित के लिए संगठन भविष्य में भी एसे कार्यक्रम का आयोजन करता रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *