रायपुर। अमित जोगी की तबियत में तेजी से सुधार हो रहा है. जल्द ही उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा सकता है. बालाजी अस्पताल के डॉक्टरों ने मेडिकल बुलेटिन जारी कर इसकी जानकारी दी है. बुलेटिन में बताया गया है कि अमित जोगी पहले जो दवाइयां ले रहे थे. उनसे उन्हें साइड इफेक्ट हुआ था. उन दवाइयों को बंद कर नई दवाई दी जा रही है, जिससे उनकी तबियत में तेजी से सुधार हो रहा है.
आपको बता दें अमित जोगी को भाजपा नेत्री समीरा पैकरा की शिकायत पर बिलासपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया था. बिलासपुर जेल में रहने के दौरान उनकी तबियत खराब हो गई थी और उन्हें अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था लेकिन उन्होंने अपना इलाज मेदांता दिल्ली में कराए जाने की मांग की थी. इसके बाद उन्हें रायपुर केन्द्रीय जेल शिफ्ट किया गया था. जहां आमद देने के पश्चात पहले मेकाहारा फिर बालाजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
अमित जोगी के स्वास्थ्य मे सुधार, डिस्चार्ज के बाद वापस भेजे जाएंगे जेल

