indianlooknews.com News Hindi Live
जगदलपुर :- अपनी दूसरी पत्नी के ऊपर चरित्र शक को लेकर युवक ने उसपर कुल्हाड़ी मारकर उसकी हत्या कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को उसके पथरागुड़ा निवास से गिरफ्तार करते हुए न्यायालय में पेश किया, जहा से उसे जेल भेज दिया गया।
मामले के बारे में जानकारी देते हुए परपा थाना प्रभारी चंद्रशेखर श्रीवास ने बताया कि आरोपी राजाराम सोनी ने साल भर पहले कवि आसना की कमलबति को दूसरी पत्नी के रूप में रखा था, और उसके साथ वही रहता था, 29 अगस्त को महिला को आरोपी ने अपने साथ ले गया, जहाँ उसे चरित्र शंका को लेकर समझाया। लेकिन महिला नही समझी, जिसके बाद आरोपी ने कुल्हाड़ी मारकर उसकी हत्या कर दिया, और शव को गड्ढे में छुपा दिया, जहाँ कुछ दिन बाद कुत्तों के मंडराने और बदबू के आने के बाद गांव वालों को शक हुआ, और पुलिस को मामला बताया, जिसके बाद आरोपी को पुलिस ने 9 सितंबर को गिरफ्तार किया गया। जहाँ आरोपी ने इस बात को कबूल किया, जहाँ उसने हत्या की बात स्वीकार किया।

